रतलाम,8अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पिपलौदा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने बैलारा फंटा पर घेराबंदी कर एक युवक को 15 ग्राम MD ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये बताई गई है, के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति MD ड्रग्स लेकर बैलारा फंटा की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 ग्राम MD बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पिता पारसलाल मालवीय (21), निवासी ग्राम बैलारा, थाना पिपलौदा, जिला रतलाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ड्रग्स के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कोली के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में उप निरीक्षक राजू मखोड, उप निरीक्षक कैलाश बौराना, प्रधान आरक्षक अभय चौहान, प्रधान आरक्षक अशोक पाण्डे, आरक्षक विजयपाल सिंह, आरक्षक रोहताश जाट, आरक्षक प्रेम मीणा एवं सैनिक कृष्णदास बैरागी की सराहनीय भूमिका रही।