Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम में बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में सेंध: गार्ड से मारपीट कर 7 बाल अपचारी भागे, 6 नामली से अभिरक्षा में लिए गए…एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे

August 9, 2026

रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई मंत्री और विधायक सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल… 55,555 अभिमंत्रित रुद्राक्ष का होगा निःशुल्क वितरण, प्रशासन ने मार्ग एवं व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण

August 8, 2026

रतलाम में MD ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई, 15 ग्राम MD के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई मंत्री और विधायक सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल… 55,555 अभिमंत्रित रुद्राक्ष का होगा निःशुल्क वितरण, प्रशासन ने मार्ग एवं व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण
रतलाम

रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई मंत्री और विधायक सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल… 55,555 अभिमंत्रित रुद्राक्ष का होगा निःशुल्क वितरण, प्रशासन ने मार्ग एवं व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण

EditorBy EditorAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई मंत्री और विधायक सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल… 55,555 अभिमंत्रित रुद्राक्ष का होगा निःशुल्क वितरण, प्रशासन ने मार्ग एवं व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 8 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)।सावन के पावन सोमवार के अवसर पर 10 अगस्त को रतलाम में श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी। विप्लव जैन मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस शाही सवारी में प्रदेश के कई मंत्री,प्रमुख भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
शाही सवारी में प्रभारी मंत्री विजय शाह, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विधायक गोलू शुक्ला, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय,बड़नगर विधायक जीतू पंड्या, ग्रामीण विधायक मथुराल डामोर, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष ओम जैन, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष पंकज जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, सहित प्रदेश के कई भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

4 बजे मंदिर से शुरू होगी शाही सवारी

शाही सवारी 10 अगस्त सोमवार को शाम 4 बजे श्री मौजी शंकर महादेव मंदिर, घांस बाजार क्षेत्र से प्रारंभ होगी। सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। यात्रा के दौरान धार्मिक झांकियां, आकर्षण और भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा।

इन मार्गों से निकलेगी

सवारी का मार्ग घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेशदेवरी, राजीव गांधी मार्केट, माणकचौक सहित अन्य प्रमुख मार्गों से होकर रहेगा।

शाम 7 बजे होगा हरि-हर मिलन

शाही सवारी का सबसे प्रमुख आकर्षण हरि-हर मिलन होगा। शाम करीब 7 बजे सवारी माणकचौक स्थित श्री गोपालजी के बड़े मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव और भगवान विष्णु के स्वरूपों का पारंपरिक हरि-हर मिलन कराया जाएगा। इसके बाद महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन होगा।आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को 55,555 अभिमंत्रित रुद्राक्ष का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।

एसडीएम और सीएसपी ने किया मार्ग का निरीक्षण

शाही सवारी को लेकर प्रशासन और पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को एसडीएम तरुण जैन और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने आयोजक एवं भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन के साथ शाही सवारी के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मार्ग की स्थिति, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शाही सवारी के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक योजना भी तैयार की गई।

धार्मिक आस्था के साथ दिखेगा भव्य आयोजन

सावन सोमवार के अवसर पर होने वाली इस शाही सवारी को लेकर आयोजकों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। भगवान मौजी शंकर महादेव की शाही सवारी में धर्म, आस्था और भव्यता का संगम देखने को मिलेगा।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम में MD ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई, 15 ग्राम MD के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Next Article रतलाम में बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में सेंध: गार्ड से मारपीट कर 7 बाल अपचारी भागे, 6 नामली से अभिरक्षा में लिए गए…एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे
Editor

Related Posts

रतलाम में बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में सेंध: गार्ड से मारपीट कर 7 बाल अपचारी भागे, 6 नामली से अभिरक्षा में लिए गए…एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे

August 9, 2026

रतलाम में MD ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई, 15 ग्राम MD के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

August 8, 2026

रतलाम: भगवा ध्वज, हाथी पर महादेव और ढोल-ढमाकों के बीच निकली भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा,शहर में 100 से अधिक स्थानों पर स्वागत…10 अगस्त को महाकाल का होगा जलाभिषेक

August 8, 2026

रतलाम: रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला, Re-NEET में 594 अंक लाकर राजवीर सोलंकी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना..अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के मार्गदर्शन में पहले प्रयास में शानदार सफलता

August 7, 2026

रतलाम जंक्शन पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 1.6 करोड़ रुपये की 2 किलो एम्फ़ैटेमिन ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई युवती गिरफ्तार,जांच जारी

August 7, 2026

रतलाम: कलेक्टर की समीक्षा में खुली राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही, 6,869 केस पोर्टल पर ही दर्ज नहीं…कलेक्टर ने स्थिति पर गंभीर चिंता जाहिर कर समयबद्ध सुनवाई एवं पोर्टल पर सभी प्रकरण अपडेट करने के दिए निर्देश

August 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम में बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में सेंध: गार्ड से मारपीट कर 7 बाल अपचारी भागे, 6 नामली से अभिरक्षा में लिए गए…एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे

By EditorAugust 9, 2026

रतलाम, 09 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। बेरियाखेड़ी स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि सुरक्षा…

रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई मंत्री और विधायक सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल… 55,555 अभिमंत्रित रुद्राक्ष का होगा निःशुल्क वितरण, प्रशासन ने मार्ग एवं व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण

August 8, 2026

रतलाम में MD ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई, 15 ग्राम MD के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

August 8, 2026
Top Trending

रतलाम में बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में सेंध: गार्ड से मारपीट कर 7 बाल अपचारी भागे, 6 नामली से अभिरक्षा में लिए गए…एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे

By EditorAugust 9, 2026

रतलाम, 09 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। बेरियाखेड़ी स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह में शनिवार-रविवार…

रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई मंत्री और विधायक सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल… 55,555 अभिमंत्रित रुद्राक्ष का होगा निःशुल्क वितरण, प्रशासन ने मार्ग एवं व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण

By EditorAugust 8, 2026

रतलाम, 8 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)।सावन के पावन सोमवार के अवसर पर 10 अगस्त…

रतलाम में MD ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई, 15 ग्राम MD के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

By EditorAugust 8, 2026

रतलाम,8अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.