Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

August 13, 2026

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

August 13, 2026

रतलाम: स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई,मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोण कर परेड की सलामी ली

August 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी हुए शामिल
रतलाम

रतलाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी हुए शामिल

EditorBy EditorAugust 12, 2026Updated:August 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी हुए शामिल
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 12 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को रतलाम में भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। महलवाड़ा से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ शहर में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ महलवाड़ा से हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, युवा मोर्चा आईटी सेल प्रदेश प्रभारी शुभम गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने मंचासीन सभी अतिथियों का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। श्री सोनी ने स्वागत भाषण के माध्यम से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं रतलाम जिले की 5 विधानसभा के 25 मंडलों से बड़ी संख्या में उपस्थित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने हेलमेट लगाकर वाहन चलाया और उनके वाहन के पीछे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी बैठे। तिरंगे से सजे वाहनों के साथ निकली रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। देशभक्ति के गीतों के बीच बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान पहुंची।
भारत माता उद्यान में रैली का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भारत माता की आरती की गई और उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संकल्प लिया।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने कहा कि तिरंगा केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने आयोजन में शामिल सभी वरिष्ठजनों, भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम के पत्रकार जगत ने शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि,श्री जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार की घोषणा
Next Article रतलाम: स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई,मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोण कर परेड की सलामी ली
Editor

Related Posts

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

August 13, 2026

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

August 13, 2026

रतलाम: स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई,मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोण कर परेड की सलामी ली

August 13, 2026

रतलाम के पत्रकार जगत ने शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि,श्री जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार की घोषणा

August 12, 2026

रतलाम: शहर के एक सर्राफा व्यापारी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड… शहर के बाहर स्थित एक होटल के रूम में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

August 12, 2026

रतलाम: गुरु तेग बहादुर स्कूल में छात्र परिषद का पद ग्रहण समारोह संपन्न

August 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

By EditorAugust 13, 2026

रतलाम, 13 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के सर्राफा व्यापारी रवि मोठिया की आत्महत्या के मामले में…

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

August 13, 2026

रतलाम: स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई,मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोण कर परेड की सलामी ली

August 13, 2026
Top Trending

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

By EditorAugust 13, 2026

रतलाम, 13 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के सर्राफा व्यापारी रवि मोठिया की आत्महत्या…

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

By EditorAugust 13, 2026

रतलाम, 13 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जावरा न्यायालय ने कंचनखेड़ी गांव में पुरानी रंजिश…

रतलाम: स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई,मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोण कर परेड की सलामी ली

By EditorAugust 13, 2026

रतलाम 13 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के भव्य आयोजन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.