Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी हुए शामिल

August 12, 2026

रतलाम के पत्रकार जगत ने शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि,श्री जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार की घोषणा

August 12, 2026

रतलाम: शहर के एक सर्राफा व्यापारी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड… शहर के बाहर स्थित एक होटल के रूम में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

August 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम के पत्रकार जगत ने शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि,श्री जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार की घोषणा
रतलाम

रतलाम के पत्रकार जगत ने शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि,श्री जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार की घोषणा

EditorBy EditorAugust 12, 2026Updated:August 12, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम के पत्रकार जगत ने शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि,श्री जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार की घोषणा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,12अगस्त(खबरबाबा. कॉम) । रतलाम प्रेस क्लब एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रेस क्लब भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में जिले भर के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्म शांति के लिए प्रार्थना की ।

शोकसभा में पत्रकारों ने श्री जोशी की पत्रकारिता को लेकर अपने अपने संस्मरण सुनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही । प्रारंभ में वरिष्ठ पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष गोविंद उपाध्याय ने शोक सभा की भूमिका प्रस्तुत करते हुए श्री जोशी को निर्भीक पत्रकार बताते हुए पत्रकारिता क्षेत्र में उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला । रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने श्री जोशी को रतलाम की पत्रकारिता का आधार स्तंभ बताया तथा रतलाम प्रेस क्लब के गठन एवं संचालन में उनकी अविस्मरणीय भूमिका बताते हुए कहा कि पत्रकार भवन का भूमि पूजन उनके ही अध्यक्षीय कार्यकाल में हुआ था ।
शोक सभा में उपस्थित आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक ने कहा कि श्री जोशी संगठनात्मक रूप से विरोधी होकर भी मेरे परम मित्र थे और हमारी रोजमर्रा की मुलाक़ात एक दूसरे पर कटाक्ष से होती थी । उनके चले जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है ।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष एवं रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ जी भदौरिया एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के शोक संदेशों का वाचन किया । श्री जैन ने पत्रकारिता क्षेत्र में अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि श्री जोशी पत्रकारिता की एक चलती फिरती पाठशाला थी । श्री जैन ने स्वर्गीय जोशी जी की स्मृति को सदैव जीवित रखने के लिए रतलाम प्रेस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कारों में श्री जोशी के नाम पर श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार “पुरस्कार की घोषणा की।
शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश मूणत ने कहा कि श्री जोशी का मार्गदर्शन उन्हें हमेशा प्राप्त होता रहा । उनकी पत्रकारिता से हमे बहुत कुछ सीखने को मिला है । पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने कहा कि श्री जोशी की पत्रकारिता एक मिशन थी वे पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक सरोकार से भी जुड़े रहे । वरिष्ठ पत्रकार ऋषिकुमार शर्मा ने श्री जोशी पर कविता सुनाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए । पत्रकार नरेंद्र जोशी ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्री जोशी की निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को वर्तमान पत्रकारिता के परिदृश्य में पत्रकारों के लिए सीख बताया ।
वरिष्ठ पत्रकार तुषार कोठारी ने कहा कि आज हम जिस पत्रकार भवन में शोकसभा कर रहे है उसकी नीव रखने में स्वर्गीय श्री जोशी का अहम योगदान रहा है । शोक सभा में प्रेस क्लब सचिव यश शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला महासचिव दिनेश दवे, प्रियेश कोठारी, विनोद संघवी, सुशील खरे, जिला जनसंपर्क अधिकारी ईश्वरलाल चौहान, प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सविता दीदी , प्रोफेसर नीलेश जी शुक्ला ने स्वर्गीय जोशी को शब्दों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभा का संचालन पत्रकार सुजीत उपाध्याय ने किया।
शोक सभा के अंत में दो मिनिट का मौन रखा गया तथा स्वर्गीय श्री जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर पत्रकारगण भेरूलाल टांक, सौरभ कोठारी , नीरज शुक्ला , सौरभ पाठक, हेमंत भट्ट, किशोर जोशी , संजय पाठक, के के शर्मा , विमल कटारिया , विपिन त्रिवेदी , नयन व्यास , जलज शर्मा , सिकंदर पटेल , उत्तम शर्मा , दुर्गेश पंवार , रवि सिसोदिया, राजू केलवा, देवेंद्र लिंबोदिया , किशोर कुमावत, प्रदीप नागोरा, यशवंत राठौर, संजय मिश्रा, भुवनेश पंडित, चिंटू , अखिल पंचोली, महेश पुरोहित , दिव्यराज राठौर, सुरेश बोरासी, हेरंब सिंह , समीर ख़ान , तौफ़ीक़ पठान, राजेंद्र अग्रवाल, नवीन टांक, राजेश दरख, करण बड़गोत्या, दिलावर देवड़ा, नीरज बरमेचा , नीरज शुक्ला , विवेक चौधरी, श्रीमती ज्योति राठौर, श्रीनाथ योगी ( नामली), भेरूलाल पोरवाल ( रावटी), अभिभाषक संघ के सुनील पारिख सहित सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: शहर के एक सर्राफा व्यापारी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड… शहर के बाहर स्थित एक होटल के रूम में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी
Next Article रतलाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी हुए शामिल
Editor

Related Posts

रतलाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी हुए शामिल

August 12, 2026

रतलाम: शहर के एक सर्राफा व्यापारी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड… शहर के बाहर स्थित एक होटल के रूम में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

August 12, 2026

रतलाम: गुरु तेग बहादुर स्कूल में छात्र परिषद का पद ग्रहण समारोह संपन्न

August 12, 2026

रतलाम पुलिस को सफलता- झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटने वाली भरतपुर की महिला गैंग की 07 आरोपी गिरफ्तार.. सोमवार को शहर में दिया था वारदात को अंजाम

August 11, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बदली जनसुनवाई की व्यवस्था ,अब हर समस्या के लिए नहीं आना होगा कलेक्टोरेट,हर मंगलवार तहसील से लेकर नगर निकाय तक होगी जनसुनवाई… एक-दूसरे के कार्यालय में आवेदन टालने पर भी रोक

August 11, 2026

रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1.5 किलो गांजा और बाइक सहित 3 गिरफ्तार

August 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी हुए शामिल

By EditorAugust 12, 2026

रतलाम, 12 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बुधवार…

रतलाम के पत्रकार जगत ने शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि,श्री जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार की घोषणा

August 12, 2026

रतलाम: शहर के एक सर्राफा व्यापारी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड… शहर के बाहर स्थित एक होटल के रूम में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

August 12, 2026
Top Trending

रतलाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी हुए शामिल

By EditorAugust 12, 2026

रतलाम, 12 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा…

रतलाम के पत्रकार जगत ने शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि,श्री जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार की घोषणा

By EditorAugust 12, 2026

रतलाम,12अगस्त(खबरबाबा. कॉम) । रतलाम प्रेस क्लब एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा…

रतलाम: शहर के एक सर्राफा व्यापारी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड… शहर के बाहर स्थित एक होटल के रूम में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

By EditorAugust 12, 2026

रतलाम,12अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम के एक बड़े सर्राफा व्यापारी द्वारा शहर के बाहर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.