Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम को टॉप-5 में बनाए रखने का लक्ष्य, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने राजस्व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

August 6, 2026

रतलाम: अंधे कत्ल का खुलासा- छह माह पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

August 6, 2026

रतलाम: दिनदहाड़े सूने मकान में चोरों का धावा- बिजली कंपनी की कर्मचारी के सूने घर से नकदी-जेवरात ले गए…. छोड़ गए टोपी और पेचकस

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: अंधे कत्ल का खुलासा- छह माह पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रतलाम

रतलाम: अंधे कत्ल का खुलासा- छह माह पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

EditorBy EditorAugust 6, 2026Updated:August 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: अंधे कत्ल का खुलासा- छह माह पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 6 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। जिले की बड़ावदा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब छह माह पुराने छेड़छाड़ के मामले की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को हाटपिपलिया चौकी क्षेत्र के ग्राम सिंदुरकिया स्थित मिडिल स्कूल के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान शहनवाज उर्फ साहिल निवासी सिंदुरकिया के रूप में की। घटनास्थल के निरीक्षण में धारदार हथियार से हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले। पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी, साइबर इनपुट और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय तथा एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साइबर तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की। मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे घटना के करीब 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया।

छह माह पुराने विवाद का लिया बदला

पुलिस जांच में सामने आया कि लगभग छह माह पहले मृतक पर आरोपी की दूर की रिश्तेदार से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार मृतक इस घटना का गांव में बार-बार जिक्र करता था, जिससे आरोपी नाराज था। घटना वाले दिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से कई वार कर शहनवाज की हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी ईश्वर 19 निवासी ग्राम सिंदुरकिया, थाना बड़ावदा को गिरफ्तार किया है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: दिनदहाड़े सूने मकान में चोरों का धावा- बिजली कंपनी की कर्मचारी के सूने घर से नकदी-जेवरात ले गए…. छोड़ गए टोपी और पेचकस
Next Article रतलाम को टॉप-5 में बनाए रखने का लक्ष्य, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने राजस्व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम को टॉप-5 में बनाए रखने का लक्ष्य, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने राजस्व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

August 6, 2026

रतलाम: दिनदहाड़े सूने मकान में चोरों का धावा- बिजली कंपनी की कर्मचारी के सूने घर से नकदी-जेवरात ले गए…. छोड़ गए टोपी और पेचकस

August 6, 2026

शहीद धर्मेंद्र सिंह चौहान और स्व. अश्विनी शर्मा स्मृति मैराथन 19 अगस्त को, विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार

August 5, 2026

रतलाम: डोसीगांव मल्टी के बकायदारों पर निगम का एक्शन, बेदखली के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा…कांग्रेस नेता पारस सकलेचा की आयुक्त से तीखी बहस,हटाने के दौरान बिगड़ी तबीयत… रहवासियों ने दिया कलेक्टोरेट के बाहर धरना

August 5, 2026

रतलाम: जावरा के ग्राम सिंदूरकिया में युवक की नृशंस हत्या ,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर दिया धरना

August 4, 2026

रतलाम: पेपरलेस होगा कलेक्टोरेट का कामकाज, नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पद संभालते ही ई-ऑफिस लागू करने के आदेश जारी किए.. पत्रकारों से चर्चा में दी जानकारी

August 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम को टॉप-5 में बनाए रखने का लक्ष्य, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने राजस्व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

By EditorAugust 6, 2026

रतलाम, 6 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने गुरुवार को जिले के राजस्व अधिकारियों की…

रतलाम: अंधे कत्ल का खुलासा- छह माह पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

August 6, 2026

रतलाम: दिनदहाड़े सूने मकान में चोरों का धावा- बिजली कंपनी की कर्मचारी के सूने घर से नकदी-जेवरात ले गए…. छोड़ गए टोपी और पेचकस

August 6, 2026
Top Trending

रतलाम को टॉप-5 में बनाए रखने का लक्ष्य, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने राजस्व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

By EditorAugust 6, 2026

रतलाम, 6 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने गुरुवार को जिले के…

रतलाम: अंधे कत्ल का खुलासा- छह माह पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By EditorAugust 6, 2026

रतलाम, 6 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। जिले की बड़ावदा पुलिस ने हत्या के एक…

रतलाम: दिनदहाड़े सूने मकान में चोरों का धावा- बिजली कंपनी की कर्मचारी के सूने घर से नकदी-जेवरात ले गए…. छोड़ गए टोपी और पेचकस

By EditorAugust 6, 2026

रतलाम, 6 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के त्रिलोक नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.