Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कलेक्टर की समीक्षा में खुली राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही, 6,869 केस पोर्टल पर ही दर्ज नहीं…कलेक्टर ने स्थिति पर गंभीर चिंता जाहिर कर समयबद्ध सुनवाई एवं पोर्टल पर सभी प्रकरण अपडेट करने के दिए निर्देश
रतलाम

रतलाम: कलेक्टर की समीक्षा में खुली राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही, 6,869 केस पोर्टल पर ही दर्ज नहीं…कलेक्टर ने स्थिति पर गंभीर चिंता जाहिर कर समयबद्ध सुनवाई एवं पोर्टल पर सभी प्रकरण अपडेट करने के दिए निर्देश

EditorBy EditorAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कलेक्टर की समीक्षा में खुली राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही, 6,869 केस पोर्टल पर ही दर्ज नहीं…कलेक्टर ने स्थिति पर गंभीर चिंता जाहिर कर समयबद्ध सुनवाई एवं पोर्टल पर सभी प्रकरण अपडेट करने के दिए निर्देश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 7 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। जिले के नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने आते ही अपनी कार्य प्रणाली से सबको चौंका दिया है। अब उनकी समीक्षा में जिले के राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में चल रहे 6,869 प्रकरण आरसीएमएस (RCMS) पोर्टल पर दर्ज या अपडेट ही नहीं किए गए हैं।इसका सीधा असर मामलों की सुनवाई और उनके समय पर निराकरण पर पड़ रहा है।
समीक्षा के दौरान सामने आया कि कई प्रकरणों में पेशियां हो चुकी हैं, लेकिन उनकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं होने से वे रिकॉर्ड में आगे बढ़ ही नहीं रहे हैं। इससे आम लोगों को अपने मामलों की सही स्थिति जानने में परेशानी हो रही है और न्याय मिलने में भी अनावश्यक देरी हो रही है।

कहां कितने मामले

सबसे अधिक 1,073 मामले कलेक्टर न्यायालय में पोर्टल पर दर्ज या अपडेट नहीं मिले। इसके अलावा एसडीएम रतलाम शहर में 743, एसडीएम जावरा में 640, नायब तहसीलदार रतलाम पश्चिम में 489, नायब तहसीलदार बिलपांक में 410, नायब तहसीलदार रतलाम पूर्व में 340, तहसीलदार ताल में 346, तहसीलदार जावरा में 332 और तहसीलदार आलोट में 299 प्रकरण लंबित पाए गए। जिले के लगभग सभी राजस्व न्यायालयों में ऐसे मामले सामने आए हैं।
इस स्थिति पर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने नाराजगी और गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों को तत्काल आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज एवं अपडेट किया जाए और उनकी नियमित सुनवाई कर तय समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को अपने-अपने न्यायालयों की विशेष समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिक को न्याय पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक प्रकरण की पारदर्शी और समयबद्ध सुनवाई हो तथा लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।

क्या है RCMS पोर्टल?

आरसीएमएस (Revenue Court Management System) वह ऑनलाइन पोर्टल है, जिस पर राजस्व न्यायालयों में चल रहे मामलों की जानकारी, सुनवाई की तारीख और आदेश दर्ज किए जाते हैं। यदि प्रकरण पोर्टल पर अपडेट नहीं होते हैं तो न केवल रिकॉर्ड अधूरा रहता है, बल्कि संबंधित पक्षों को भी अपने मामले की वास्तविक स्थिति जानने में कठिनाई होती है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का आगाज, किशनगढ़ में जनसुनवाई कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,कलेक्टर अजय कटेसरिया और विधायक चिंतामणि मालवीय रहे मौजूद….सड़क, शिक्षा, बिजली, फसल बीमा सहित विभिन्न मुद्दों पर दिए समाधान के निर्देश
Next Article रतलाम जंक्शन पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 1.6 करोड़ रुपये की 2 किलो एम्फ़ैटेमिन ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई युवती गिरफ्तार,जांच जारी
Editor

Related Posts

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

September 30, 2026

रतलाम पुलिस के 4 अधिकारी-कर्मचारी पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क के लिए चयनित…एएसपी राकेश कुमार पेन्द्रो, सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया, एसडीओपी नीलम बघेल और प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा DG’s Commendation Roll & Disc

September 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक…

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम ,1अक्टूबर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ जी भदौरिया के…

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर 2026 (खबरबाबा.कॉम)। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.