रतलाम,22अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया फोटोग्राफर एसोसिएशन, नई दिल्ली द्वारा रोटरी क्लब रतलाम के सहयोग से स्वर्गीय रामचंद्र-मीना देवी पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
प्रतियोगिता संयोजक राकेश पोरवाल, रोटरी क्लब अध्यक्ष अमरपाल सिंह वाधवा एवं सचिव आशीष राठी ने बताया कि प्रतियोगिता छह वर्गों में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के निर्णायक कैलाश व्यास एडवोकेट, हिमालय इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य सोनल भट्ट एवं प्रो. डॉ. दिव्या शर्मा थे।
छात्र वर्ग
प्रथम : प्रिंसी कछावा
द्वितीय : अंश सोलंकी
तृतीय : जसप्रीत सिंह
महाविद्यालय वर्ग
प्रथम : रिया मेहता
द्वितीय : तन्वी जावेद
तृतीय : प्रज्ञा वर्मा
प्रोफेशनल वर्ग
प्रथम : अनुषा जैन
द्वितीय : संदीप पवार
तृतीय : कुमकुम सोनी
महिला वर्ग
प्रथम : किंशुक वाधवा
द्वितीय : नीता सुरेंद्र वोहरा
तृतीय : अनुराधा खाबिया
पुरुष वर्ग
प्रथम : हर्षित वोहरा
द्वितीय : अनमोल सुरोलिया
तृतीय : देवेंद्र वाधवा
मोबाइल फोटोग्राफी वर्ग
प्रथम : राधिका व्यास
द्वितीय :सीमा सुरोलिया
तृतीय : डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी विजेता प्रतिभागियों को शीघ्र ही आयोजित किए जाने वाले सम्मान समारोह में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।