Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

August 13, 2026

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

August 13, 2026

रतलाम: स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई,मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोण कर परेड की सलामी ली

August 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड
रतलाम

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

EditorBy EditorAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 13 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जावरा न्यायालय ने कंचनखेड़ी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के मामले में आठ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने सभी आरोपियों पर कुल दो लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।
प्रकरण के अनुसार 24 जनवरी 2024 को कंचनखेड़ी निवासी नाथूलाल चौधरी पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने लोहे की टामियां, पाइप, लाठी और डंडों से हमला किया था। हमले में नाथूलाल के दोनों पैरों, हाथों, पंजों और उंगलियों में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल जावरा और बाद में मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
मामले में पिपलौदा थाने में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307, 147 और 120-बी भादवि के तहत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।
प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जावरा श्री जंगबहादुर सिंह राजपूत ने दस्तावेजी, मौखिक एवं मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर 12 अगस्त 2026 को फैसला सुनाया।
दोषी ठहराए गए आरोपियों में सुरेश जाट, राहुल जाट, कपिल जाट, सुभाष जाट, विकास जाट, बलराम जाट, अवतार सिंह जाट और विक्रम जाट शामिल हैं। न्यायालय ने धारा 302/149 भादवि के तहत सभी को आजीवन कारावास एवं 20-20 हजार रुपए अर्थदंड तथा धारा 148 भादवि के तहत तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5-5 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।
प्रकरण में अभियोजन की ओर से अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी विजय कुमार पारस एवं विशेष लोक अभियोजक अमित कुमार छारी ने पैरवी की और न्यायालय के समक्ष साक्ष्य एवं तर्क प्रस्तुत किए।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई,मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोण कर परेड की सलामी ली
Next Article रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन
Editor

Related Posts

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

August 13, 2026

रतलाम: स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई,मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोण कर परेड की सलामी ली

August 13, 2026

रतलाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी हुए शामिल

August 12, 2026

रतलाम के पत्रकार जगत ने शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि,श्री जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार की घोषणा

August 12, 2026

रतलाम: शहर के एक सर्राफा व्यापारी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड… शहर के बाहर स्थित एक होटल के रूम में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

August 12, 2026

रतलाम: गुरु तेग बहादुर स्कूल में छात्र परिषद का पद ग्रहण समारोह संपन्न

August 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

By EditorAugust 13, 2026

रतलाम, 13 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के सर्राफा व्यापारी रवि मोठिया की आत्महत्या के मामले में…

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

August 13, 2026

रतलाम: स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई,मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोण कर परेड की सलामी ली

August 13, 2026
Top Trending

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

By EditorAugust 13, 2026

रतलाम, 13 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के सर्राफा व्यापारी रवि मोठिया की आत्महत्या…

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

By EditorAugust 13, 2026

रतलाम, 13 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जावरा न्यायालय ने कंचनखेड़ी गांव में पुरानी रंजिश…

रतलाम: स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई,मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोण कर परेड की सलामी ली

By EditorAugust 13, 2026

रतलाम 13 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के भव्य आयोजन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.