Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली..कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

August 13, 2026

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

August 13, 2026

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

August 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन
रतलाम

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

EditorBy EditorAugust 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 13 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के सर्राफा व्यापारी रवि मोठिया की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रारंभिक जांच में व्यापारी के कर्ज से परेशान होने की बात सामने आ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार द्वारा विशेष जांच टीम गठित की जा रही है। एसपी स्वयं पूरे मामले की मॉनीटरिंग करेंगे।

दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी

सूत्रों के अनुसार मामले में दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने आई है। एक सुसाइड नोट धामनोद स्थित होटल के कमरे से मिला, जो उल्टी होने के कारण कुछ खराब हो गया था। पुलिस ने इसे काफी हद तक रिकवर कर लिया है। वहीं दूसरा सुसाइड नोट दुकान के गल्ले से मिलने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि दोनों नोट में लगभग एक जैसी बातें लिखी हैं।
बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में परिजनों के नाम लिखकर उन्हें निर्दोष बताते हुए किसी भी तरह परेशान नहीं किए जाने की बात कही गई है। वहीं कुछ खास दोस्तों के नाम लिखकर उनसे माफी मांगने और परिवार का ध्यान रखने का आग्रह किए जाने की भी जानकारी है।
सूत्रों के मुताबिक नोट में उन लोगों के नाम भी लिखे होने की बात सामने आई है, जिन्हें रवि मोठिया को पैसे देना थे। व्यापारी ने कथित तौर पर अत्यधिक कर्ज से परेशान होने और उसके द्वारा दिए गए चेक को शून्य मानने की बात भी लिखी है। हालांकि, पुलिस ने अभी सुसाइड नोट या उसमें लिखी बातों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

टीम गठित, हर पहलू की होगी जांच

एसपी अमित कुमार ने बताया कि व्यापारी के सुसाइड मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की जा रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज के अलावा व्यापारी के दुकान से निकलने के बाद के रास्ते, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। एसपी अमित कुमार स्वयं मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

यह है मामला

रवि मोठिया सर्राफा व्यवसायी थे। मंगलवार शाम वह अपनी पत्नी को दुकान पर बैठाकर वहां से निकले थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। रात तक घर नहीं पहुंचने और मोबाइल पर संपर्क नहीं होने पर परिजनों व मित्रों ने उनकी तलाश शुरू की।
धामनोद स्थित एक होटल के बाहर उनका वाहन दिखाई देने पर होटल में जानकारी ली गई। पता चला कि रवि ने होटल में कमरा लिया था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो रवि मोठिया दरवाजे के पास मृत अवस्था में मिले।
सूचना पर सैलाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पिंकी आकाश, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। घटना की जानकारी मिलते ही रतलाम से बड़ी संख्या में व्यापारी, परिचित और परिजन भी मौके पर पहुंचे थे।
रवि मोठिया के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बेटियां हैं। पुलिस अब आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों और इससे जुड़े प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड
Next Article रतलाम: हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली..कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
Editor

Related Posts

रतलाम: हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली..कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

August 13, 2026

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

August 13, 2026

रतलाम: स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई,मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोण कर परेड की सलामी ली

August 13, 2026

रतलाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी हुए शामिल

August 12, 2026

रतलाम के पत्रकार जगत ने शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि,श्री जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार की घोषणा

August 12, 2026

रतलाम: शहर के एक सर्राफा व्यापारी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड… शहर के बाहर स्थित एक होटल के रूम में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

August 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली..कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

By EditorAugust 13, 2026

रतलाम 13 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रतलाम शहर में गुरुवार को…

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

August 13, 2026

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

August 13, 2026
Top Trending

रतलाम: हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली..कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

By EditorAugust 13, 2026

रतलाम 13 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रतलाम शहर…

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

By EditorAugust 13, 2026

रतलाम, 13 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के सर्राफा व्यापारी रवि मोठिया की आत्महत्या…

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

By EditorAugust 13, 2026

रतलाम, 13 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जावरा न्यायालय ने कंचनखेड़ी गांव में पुरानी रंजिश…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.