Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : 10 दिन‌ पहले खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, घर में लगी आग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित दो बेटियां झुलसीं.. विंध्यवासिनी कॉलोनी में रात 3 से 4 बजे के बीच की घटना

August 19, 2026

रतलाम: दुकान के बाहर टहल रहे शराब दुकान मैनेजर को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत… उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं मृतक

August 19, 2026

रतलाम: चौपाटी व्यापारियों के समर्थन में आज निगम परिसर में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, निगम कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा

August 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : नाबालिग बेटी से मिलने घर पहुंचे युवक पर पिता ने किया हमला, कांच की बोतल से गले पर वार… पिता ने आरोपों से किया इंकार, पुलिस कर रही मामले की जांच
रतलाम

रतलाम : नाबालिग बेटी से मिलने घर पहुंचे युवक पर पिता ने किया हमला, कांच की बोतल से गले पर वार… पिता ने आरोपों से किया इंकार, पुलिस कर रही मामले की जांच

EditorBy EditorAugust 18, 2026Updated:August 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : नाबालिग बेटी से मिलने घर पहुंचे युवक पर पिता ने किया हमला, कांच की बोतल से गले पर वार… पिता ने आरोपों से किया इंकार, पुलिस कर रही मामले की जांच
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 18 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय विवाद गहरा गया, जब नाबालिग लड़की से मिलने उसके घर पहुंचे 20 वर्षीय युवक पर उसके पिता ने कथित तौर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। हमले में युवक के गले पर गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर निवासी और वर्तमान में बिरियाखेड़ी में रहने वाला समीर (20) मंगलवार दोपहर 16 वर्षीय नाबालिग से मिलने उसके घर पहुंचा था। उस समय लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान नाबालिग के माता-पिता अचानक घर लौट आए। घर में युवक को देखकर लड़की के पिता नाराज हो गए और विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान लड़की के पिता ने घर में रखी कांच की बोतल फोड़ दी और उसके टूटे हुए हिस्से से समीर के गले पर वार कर दिया। हमले में युवक के गले पर गहरा घाव हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस और FSL अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार और परीक्षण किया जा रहा है।घटना के बाद नाबालिग लड़की भी मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस को दिए प्रारंभिक बयान में उसने आरोप लगाया कि उसके पिता ने कांच की बोतल फोड़कर युवक  के गले पर वार किया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह और समीर पिछले करीब तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं। इधर नाबालिक के पिता ने युवक पर हमले के आरोपो से इनकार किया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: दो बत्ती चौपाटी पर निगम की बड़ी कार्रवाई,खाली कराने पहुंचे,जेसीबी पर चढ़कर दूकानदारों का विरोध, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट सहित कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना
Next Article रतलाम: चौपाटी व्यापारियों के समर्थन में आज निगम परिसर में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, निगम कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा
Editor

Related Posts

रतलाम : 10 दिन‌ पहले खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, घर में लगी आग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित दो बेटियां झुलसीं.. विंध्यवासिनी कॉलोनी में रात 3 से 4 बजे के बीच की घटना

August 19, 2026

रतलाम: दुकान के बाहर टहल रहे शराब दुकान मैनेजर को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत… उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं मृतक

August 19, 2026

रतलाम: चौपाटी व्यापारियों के समर्थन में आज निगम परिसर में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, निगम कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा

August 19, 2026

रतलाम: दो बत्ती चौपाटी पर निगम की बड़ी कार्रवाई,खाली कराने पहुंचे,जेसीबी पर चढ़कर दूकानदारों का विरोध, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट सहित कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना

August 18, 2026

रतलाम : कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश के बाद दो साल से बंद जिला अस्पताल की लिफ्ट फिर शुरू, मरीजों को मिली बड़ी राहत

August 18, 2026

रतलाम : निजी कॉलेज की BAMS छात्रा को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस ने आरोपित को बड़वानी से हिरासत में लिया

August 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : 10 दिन‌ पहले खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, घर में लगी आग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित दो बेटियां झुलसीं.. विंध्यवासिनी कॉलोनी में रात 3 से 4 बजे के बीच की घटना

By EditorAugust 19, 2026

रतलाम, 19 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की एक और घटना…

रतलाम: दुकान के बाहर टहल रहे शराब दुकान मैनेजर को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत… उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं मृतक

August 19, 2026

रतलाम: चौपाटी व्यापारियों के समर्थन में आज निगम परिसर में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, निगम कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा

August 19, 2026
Top Trending

रतलाम : 10 दिन‌ पहले खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, घर में लगी आग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित दो बेटियां झुलसीं.. विंध्यवासिनी कॉलोनी में रात 3 से 4 बजे के बीच की घटना

By EditorAugust 19, 2026

रतलाम, 19 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की…

रतलाम: दुकान के बाहर टहल रहे शराब दुकान मैनेजर को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत… उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं मृतक

By EditorAugust 19, 2026

रतलाम, 19 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। बाजना में ठिकरिया रोड पर मंगलवार रात एक…

रतलाम: चौपाटी व्यापारियों के समर्थन में आज निगम परिसर में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, निगम कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा

By EditorAugust 19, 2026

रतलाम, 19 अगस्त(खबरबाबा.)। दो बत्ती चौपाटी से चाट-पानीपुरी सहित छोटे व्यवसाय करने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.