Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मौत का सिलसिला- कुछ घंटों में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसे, 4 की मौत, 8 घायल

September 29, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया की कार्रवाई-नगर परिषद धामनोद के पार्षद एवं उपाध्यक्ष को पद से किया पृथक….पद के दुरुपयोग एवं टेंडर में संलिप्तता की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026

2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 20 हजार लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई,नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने का मामला…. तहसीलदार सहित दो पटवारियों पर भी प्रकरण दर्ज

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मौत का सिलसिला- कुछ घंटों में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसे, 4 की मौत, 8 घायल
रतलाम

रतलाम: 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मौत का सिलसिला- कुछ घंटों में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसे, 4 की मौत, 8 घायल

EditorBy EditorSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मौत का सिलसिला- कुछ घंटों में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसे, 4 की मौत, 8 घायल
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 29 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह कुछ ही घंटों के अंतराल में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। दोनों हादसे जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुए। पहला हादसा तड़के करीब 4.30 बजे हुआ, जबकि दूसरा हादसा करीब 6.30 बजे हुआ। दोनों दुर्घटनाओं में कारें एक्सप्रेस-वे की रेलिंग से टकराने के बाद नीचे खाई में जा गिरीं।

पहले हादसे में पंजाब के परिवार की कार करीब 30 फीट नीचे गिरी

जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया के अनुसार, पहला हादसा मंगलवार तड़के करीब 4.30 बजे हुआ। पंजाब का एक परिवार कार से मुंबई जा रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी लगने की आशंका है। कार अनियंत्रित होकर 8 लेन एक्सप्रेस-वे के बीच बनी रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
हादसे में 67 वर्षीय नरेंद्र कौर और उनकी 32 वर्षीय बहू मनप्रीत कौर की मौत हो गई। कार में सवार अन्य लोग घायल हुए हैं।

दूसरी गाड़ियों के चालकों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जावरा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

टूटी रेलिंग बनी दूसरे हादसे की वजह

पहले हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे की रेलिंग टूट गई थी। पुलिस टीम सुबह करीब 6.30 बजे घटनास्थल का मौका मुआयना कर रही थी, तभी एक दूसरी कार तेज रफ्तार में वहां से गुजरते समय हवा में उछल गई और सड़क के बीच बनी बाउंड्री से टकराने के बाद खाई में जा गिरी।
इस दूसरी कार में गुजरात के दाहोद का परिवार सवार था, जो उत्तर प्रदेश से इलाज करवाकर वापस लौट रहा था। हादसे में कार सवार दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं।

दो हादसों से एक्सप्रेस-वे पर मचा हड़कंप

लगभग दो घंटे के अंतराल में एक ही स्थान के आसपास हुए इन दो हादसों से एक्सप्रेस-वे पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पहले हादसे में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से रेलिंग क्षतिग्रस्त हुई और इसके बाद उसी टूटे हिस्से के कारण दूसरी कार भी दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया की कार्रवाई-नगर परिषद धामनोद के पार्षद एवं उपाध्यक्ष को पद से किया पृथक….पद के दुरुपयोग एवं टेंडर में संलिप्तता की शिकायत पर कार्रवाई
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया की कार्रवाई-नगर परिषद धामनोद के पार्षद एवं उपाध्यक्ष को पद से किया पृथक….पद के दुरुपयोग एवं टेंडर में संलिप्तता की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026

रतलाम:एसपी अमित कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार..दो मामलों में करीब 3.78 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, SAFEMA/NDPSA सक्षम प्राधिकारी ने आदेशों की पुष्टि की

September 29, 2026

रतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना हुई

September 28, 2026

मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता रेडक्रॉस का प्रमुख उद्देश्य : प्रितेश गादिया…कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 168 छात्राओं और 25 प्राध्यापकों की हुई जांच

September 28, 2026

रतलाम: जिलें के 25 विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण घोषित, कलेक्टर के निर्देश जर्जर भवनों में अब नहीं होगा शैक्षणिक कार्य

September 28, 2026

रतलाम: स्वामित्व योजना में पटवारियों के दायित्व स्पष्ट करने की मांग, पदोन्नति की विसंगति दूर करने की भी उठाई आवाज

September 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मौत का सिलसिला- कुछ घंटों में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसे, 4 की मौत, 8 घायल

By EditorSeptember 29, 2026

रतलाम, 29 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह कुछ ही घंटों के…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया की कार्रवाई-नगर परिषद धामनोद के पार्षद एवं उपाध्यक्ष को पद से किया पृथक….पद के दुरुपयोग एवं टेंडर में संलिप्तता की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026

2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 20 हजार लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई,नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने का मामला…. तहसीलदार सहित दो पटवारियों पर भी प्रकरण दर्ज

September 29, 2026
Top Trending

रतलाम: 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मौत का सिलसिला- कुछ घंटों में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसे, 4 की मौत, 8 घायल

By EditorSeptember 29, 2026

रतलाम, 29 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह कुछ…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया की कार्रवाई-नगर परिषद धामनोद के पार्षद एवं उपाध्यक्ष को पद से किया पृथक….पद के दुरुपयोग एवं टेंडर में संलिप्तता की शिकायत पर कार्रवाई

By EditorSeptember 29, 2026

रतलाम, 29 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। नगर परिषद धामनोद के उपाध्यक्ष एवं निर्वाचित पार्षद…

2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 20 हजार लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई,नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने का मामला…. तहसीलदार सहित दो पटवारियों पर भी प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 29, 2026

इंदौर,29सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में 2 लाख रुपए…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.