Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली बार एसडीएम के अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, एसडीएम का फोकस अब राजस्व और विकास पर
रतलाम

रतलाम में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली बार एसडीएम के अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, एसडीएम का फोकस अब राजस्व और विकास पर

EditorBy EditorSeptember 14, 2026Updated:September 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली बार एसडीएम के अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, एसडीएम का फोकस अब राजस्व और विकास पर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 14 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम शहर के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। संभवत: रतलाम में पहली बार जिला कलेक्टर द्वारा एसडीएम के अलावा अलग से सिटी मजिस्ट्रेट की व्यवस्था लागू की गई है। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा करते हुए डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा को सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है।
अब तक शहर एसडीएम तरुण जैन के पास राजस्व, प्रशासन और कानून-व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां थीं। नई व्यवस्था के बाद तरुण जैन का मुख्य फोकस राजस्व और विकास संबंधी कार्यों पर रहेगा। वहीं शहर की कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक आयोजनों से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए अलग से सिटी मजिस्ट्रेट की व्यवस्था की गई है।

शहर की व्यवस्था संभालेंगे सिटी मजिस्ट्रेट संजय शर्मा

डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में शहरी सीमा में कानून-व्यवस्था, धरना-प्रदर्शन, जुलूस, त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक व्यवस्थाएं संभालेंगे। वीआईपी मूवमेंट और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर वे पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।रविवार को संजय शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में पुलिस अधिकारियों के साथ शहर का दौरा भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

तहसील में एसडीएम कार्यालय, कलेक्टोरेट में बैठेंगे सिटी मजिस्ट्रेट

नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत एसडीएम कार्यालय को भी तहसील परिसर में शिफ्ट किया गया है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट कलेक्टोरेट से  जिम्मेदारियों का संचालन करेंगे।

आरडीए को लेकर विशेष प्रयास

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम तरुण जैन अब मुख्य रूप से राजस्व मामलों और विकास कार्यों पर फोकस करेंगे। उनके पास रतलाम विकास प्राधिकरण के सीईओ का महत्वपूर्ण प्रभार भी है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण को फिर से सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए कुछ विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
हालांकि इन प्रयासों की सटीक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा जरूर है कि आने वाले दिनों में रतलाम विकास प्राधिकरण के माध्यम से शहर के विकास को लेकर कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।

क्या है एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट में अंतर?

एसडीएम अपने पूरे अनुविभाग का प्रशासनिक प्रमुख होता है और उसके कार्यक्षेत्र में कई तहसीलें एवं ग्रामीण क्षेत्र शामिल हो सकते हैं। एसडीएम के पास राजस्व मामलों, भूमि विवादों और अपने अनुविभाग की कानून-व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी होती हैं।
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से शहर की नगरीय सीमा तक सीमित रहता है। उनका फोकस शहर में कानून-व्यवस्था, धरना-प्रदर्शन, जुलूस, त्योहार, सार्वजनिक आयोजन और वीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रशासनिक समन्वय एवं व्यवस्थाओं पर रहता है।
कुल मिलाकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने जिम्मेदारियों का अलग-अलग बंटवारा कर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक फोकस्ड और प्रभावी बनाने की कोशिश की है। अब एक अधिकारी का मुख्य फोकस राजस्व और विकास कार्यों पर रहेगा, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट शहर की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संभालेंगे। यह नई व्यवस्था रतलाम में कितनी प्रभावी साबित होती है, यह आने वाले समय में सामने आएगा।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रावटी के गांव सेमलखेड़ी में युवक का क्षत-विक्षत शव और एक कंकाल मिलने से फैली सनसनी..कंकाल लापता नाबालिग किशोरी का होने की आशंका.. पुलिस कर रही जांच
Next Article प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में रतलाम के प्रतिनिधियों ने दर्ज की सहभागिता,मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा..
Editor

Related Posts

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026

रतलाम: दो सराफा व्यापारियों का 12.60 लाख रुपए का सोना लेकर बंगाली कारीगर भाई फरार…बंगाल में तलाश के लिए पुलिस टीम जाएगी

October 4, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर ली एग्रीकल्चर क्लास,बच्चों से पूछे पेड़-पौधों और लकड़ियों से जुड़े सवाल, रोचक संवाद से बढ़ाया व्यवहारिक ज्ञान..व्यवहारिक कृषि ज्ञान को पढ़ाई से जोड़ने के दिए निर्देश

October 3, 2026

रतलाम: बाजना बस स्टैंड पर ATM में तोड़फोड़, तीन दुकानों के ताले भी टूटे…दुकानों से नकदी-सिगरेट और स्टेशनरी का सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

October 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई…

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026
Top Trending

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के…

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। धामनोद से रतलाम मार्ग पर डेलनपुर टोल के…

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। सैलाना में भिक्षा मांगने के बहाने घर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.