Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में रतलाम के प्रतिनिधियों ने दर्ज की सहभागिता,मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा..

September 15, 2026

रतलाम में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली बार एसडीएम के अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, एसडीएम का फोकस अब राजस्व और विकास पर

September 14, 2026

रतलाम: रावटी के गांव सेमलखेड़ी में युवक का क्षत-विक्षत शव और एक कंकाल मिलने से फैली सनसनी..कंकाल लापता नाबालिग किशोरी का होने की आशंका.. पुलिस कर रही जांच

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में रतलाम के प्रतिनिधियों ने दर्ज की सहभागिता,मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा..
रतलाम

प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में रतलाम के प्रतिनिधियों ने दर्ज की सहभागिता,मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा..

EditorBy EditorSeptember 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में रतलाम के प्रतिनिधियों ने दर्ज की सहभागिता,मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा..
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
भोपाल,15सितम्बर। सिंधू भवन ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन 12 एवं 13 सितंबर को सिंधू भवन, भोपाल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहभागिता कर सिंधी समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, दक्षिण-पश्चिम भोपाल विधायक भगवानदास सबनानी, जबलपुर विधायक अशोक रोहाणी सहित प्रदेशभर से सिंधी समाज की पंचायतों के कार्यकर्ता, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय प्रतिनिधि तथा प्रबुद्धजन शामिल हुए।

समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर मंथन

दो दिवसीय सम्मेलन में सिंधी समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चिंतन-मनन एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ। समाज के विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता को लेकर प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए तथा भविष्य की दिशा को लेकर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री से भेंट, राष्ट्रीय सम्मेलन का दिया निमंत्रण

रतलाम से भारतीय सिंधु सभा, मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री संगठन विनोद करमचंदानी ने सम्मेलन में सहभागिता की। इस दौरान उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट करने और उनके विचार सुनने का अवसर मिला।
भेंट के दौरान 27 एवं 28 सितंबर को मंदसौर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को निमंत्रण दिया गया। साथ ही सांसद शंकर लालवानी एवं विधायक भगवानदास सबनानी को भी राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

रतलाम सिंधी समाज की भूमि का मुद्दा उठाया

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान रतलाम सिंधी समाज की वर्षों पूर्व आवंटित भूमि का मुद्दा भी उठाया गया। बताया गया कि किन्हीं कारणों से यह भूमि आज तक समाज को प्राप्त नहीं हो सकी है, जबकि इसकी राशि अभी भी नगर निगम में जमा है।इस संबंध में साथियों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भूमि आवंटन की समस्या का शीघ्र निराकरण कराने का अनुरोध किया गया।

रतलाम के प्रतिनिधियों का सम्मान

करमचंदानी के साथ संत कंवर राम गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष चंदन मोतियानी, हीरा भाग्यवानी तथा रतलाम पूज्य पंचायत के पूर्व सहसचिव रमेश चोयथानी भी सम्मेलन में उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान आयोजनकर्ताओं ने रतलाम से पहुंचे प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का शाल पहनाकर आत्मीय सम्मान किया। प्रतिनिधियों ने सम्मान के लिए आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

हीरा भाग्यवानी बने युवा शाखा के अध्यक्ष

सम्मेलन के दौरान भारतीय सिंधु सभा की रतलाम युवा शाखा के अध्यक्ष पद पर हीरा भाग्यवानी की नियुक्ति की गई। विधायक भगवानदास सबनानी ने उन्हें शाल पहनाकर सम्मानित किया।

आयोजनकर्ताओं का जताया आभार

सम्मेलन के सफल एवं सार्थक आयोजन के लिए सिंधू भवन के अध्यक्ष राजेंद्र मनवानी एवं कार्यक्रम संयोजक ईश्वरलाल झामनानी सहित आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सम्मेलन में प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों के साथ समाजहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही सामाजिक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज में एकता एवं समन्वय बढ़ाने की दिशा में सार्थक संवाद स्थापित हुआ।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली बार एसडीएम के अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, एसडीएम का फोकस अब राजस्व और विकास पर
Editor

Related Posts

रतलाम में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली बार एसडीएम के अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, एसडीएम का फोकस अब राजस्व और विकास पर

September 14, 2026

रतलाम: रावटी के गांव सेमलखेड़ी में युवक का क्षत-विक्षत शव और एक कंकाल मिलने से फैली सनसनी..कंकाल लापता नाबालिग किशोरी का होने की आशंका.. पुलिस कर रही जांच

September 14, 2026

रतलाम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को -आशीर्वाद का दिया- से शुरू होगा एक माह का सेवा संकल्प अभियान

September 14, 2026

रतलाम में झमाझम बारिश से फसलों को नया जीवनदान, 24 घंटे में जिले और‌ में शहर में औसतन करीब एक इंच वर्षा

September 14, 2026

रतलाम: त्योहारों की सुरक्षा को लेकर रतलाम पुलिस की जमीनी तैयारी-एसपी अमित कुमार ने जावरा, ताल एवं आलोट का किया दौरा…गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा,आयोजकों से किया सीधा संवाद

September 13, 2026

रतलाम के जंगल में मिला गंभीर रूप से घायल तेंदुआ! इलाज के दौरान मौत..मानपुरा के जंगल में अचेत हालत में मिला था तेंदुआ, पोस्टमार्टम के बाद आज शाम होगा अंतिम संस्कार

September 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में रतलाम के प्रतिनिधियों ने दर्ज की सहभागिता,मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा..

By EditorSeptember 15, 2026

भोपाल,15सितम्बर। सिंधू भवन ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन 12 एवं 13 सितंबर…

रतलाम में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली बार एसडीएम के अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, एसडीएम का फोकस अब राजस्व और विकास पर

September 14, 2026

रतलाम: रावटी के गांव सेमलखेड़ी में युवक का क्षत-विक्षत शव और एक कंकाल मिलने से फैली सनसनी..कंकाल लापता नाबालिग किशोरी का होने की आशंका.. पुलिस कर रही जांच

September 14, 2026
Top Trending

प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में रतलाम के प्रतिनिधियों ने दर्ज की सहभागिता,मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा..

By EditorSeptember 15, 2026

भोपाल,15सितम्बर। सिंधू भवन ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन 12…

रतलाम में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली बार एसडीएम के अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, एसडीएम का फोकस अब राजस्व और विकास पर

By EditorSeptember 14, 2026

रतलाम, 14 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम शहर के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा…

रतलाम: रावटी के गांव सेमलखेड़ी में युवक का क्षत-विक्षत शव और एक कंकाल मिलने से फैली सनसनी..कंकाल लापता नाबालिग किशोरी का होने की आशंका.. पुलिस कर रही जांच

By EditorSeptember 14, 2026

रतलाम, 14 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलखेड़ी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.