Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा 4 हजार से घटाकर 2 हजार क्विंटल हुई,15 सितंबर से लागू हुआ संशोधित प्रावधान, थोक विक्रेताओं से लेकर प्रोसेसर तक को करना होगा पालन

September 15, 2026

रतलाम: कलेक्टोरेट में किसानों का प्रदर्शन, पढ़ी हनुमान चालीसा,फसल बीमा सहित 37 मांगो को लेकर पहुंचे थे

September 15, 2026

प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में रतलाम के प्रतिनिधियों ने दर्ज की सहभागिता,मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा..

September 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कलेक्टोरेट में किसानों का प्रदर्शन, पढ़ी हनुमान चालीसा,फसल बीमा सहित 37 मांगो को लेकर पहुंचे थे
रतलाम

रतलाम: कलेक्टोरेट में किसानों का प्रदर्शन, पढ़ी हनुमान चालीसा,फसल बीमा सहित 37 मांगो को लेकर पहुंचे थे

EditorBy EditorSeptember 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कलेक्टोरेट में किसानों का प्रदर्शन, पढ़ी हनुमान चालीसा,फसल बीमा सहित 37 मांगो को लेकर पहुंचे थे
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 15सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दावा राशि के भुगतान सहित 37 मांगों के निराकरण की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले मंगलवार को जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने कलेक्टर अजय कटेसरिया को ही ज्ञापन देने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया।
मंगलवार को किसानों के कलेक्ट्रेट पहुंचने से कुछ देर पहले ही कलेक्टर अजय कटेसरिया बैठक लेकर कार्यालय से निकल गए थे। किसानों के आने के बाद डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा और नायब तहसीलदार रामचंद्र पांडेय ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन किसानों ने उन्हें ज्ञापन देने से साफ इनकार कर दिया। किसानों का कहना था कि वे कलेक्टर से मिलकर ही ज्ञापन सौंपेंगे।

दो घंटे इंतजार के बाद पढ़ी हनुमान चालीसा

दोपहर करीब 1 बजे से किसान कलेक्ट्रेट परिसर में डटे रहे। दोपहर 3 बजे तक कलेक्टर के नहीं आने पर किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि जब तक कलेक्टर स्वयं आकर उनकी बात नहीं सुनेंगे, वे यहां से नहीं जाएंगे।शाम 6 बजे करीब एडीएम से चर्चा के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

फसल बीमा को लेकर सबसे बड़ा आक्रोश

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ललित पालीवाल ने बताया कि किसानों का सबसे बड़ा मुद्दा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि को लेकर है। उनका कहना है कि पिछली बार जिले को करीब 213 करोड़ रुपये की राहत राशि मिली थी, जबकि फसल बीमा के नाम पर केवल करीब 42 करोड़ रुपये की राशि मिली। उन्होंने दावा किया कि जिले की 15 ग्राम पंचायतों में बीमा राशि पहुंची, जबकि करीब 55 ग्राम पंचायतें इससे वंचित रह गईं।
किसानों ने मांग की कि सोयाबीन की राहत राशि और फसल बीमा से संबंधित पुराने सर्वे का दोबारा मिलान किया जाए और पात्र किसानों को पूर्ववत बीमा राशि का लाभ दिया जाए।

केला-मिर्च भी फसल बीमा में शामिल करने की मांग

किसानों की प्रमुख मांगों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत केला और मिर्च की फसलों को शामिल करना, बीमा दावा राशि के भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन शुरू करना शामिल है।इसके अलावा किसानों ने खरीफ की सभी प्रमुख फसलों, धान, मक्का, ज्वार और बाजार की समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीदी शुरू करने की मांग भी रखी।

कृषि से लेकर बिजली और राजस्व तक 37 मांगें

ज्ञापन में केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के संचालन की निगरानी के लिए जिला स्तर पर किसान प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए निगरानी समिति बनाने की मांग भी की गई है।
इसके साथ ही कृषि, सिंचाई, विद्युत और राजस्व से जुड़ी प्रदेश एवं स्थानीय स्तर की समस्याओं के निराकरण की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में रतलाम के प्रतिनिधियों ने दर्ज की सहभागिता,मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा..
Next Article रतलाम: चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा 4 हजार से घटाकर 2 हजार क्विंटल हुई,15 सितंबर से लागू हुआ संशोधित प्रावधान, थोक विक्रेताओं से लेकर प्रोसेसर तक को करना होगा पालन
Editor

Related Posts

रतलाम: चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा 4 हजार से घटाकर 2 हजार क्विंटल हुई,15 सितंबर से लागू हुआ संशोधित प्रावधान, थोक विक्रेताओं से लेकर प्रोसेसर तक को करना होगा पालन

September 15, 2026

प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में रतलाम के प्रतिनिधियों ने दर्ज की सहभागिता,मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा..

September 15, 2026

रतलाम में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली बार एसडीएम के अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, एसडीएम का फोकस अब राजस्व और विकास पर

September 14, 2026

रतलाम: रावटी के गांव सेमलखेड़ी में युवक का क्षत-विक्षत शव और एक कंकाल मिलने से फैली सनसनी..कंकाल लापता नाबालिग किशोरी का होने की आशंका.. पुलिस कर रही जांच

September 14, 2026

रतलाम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को -आशीर्वाद का दिया- से शुरू होगा एक माह का सेवा संकल्प अभियान

September 14, 2026

रतलाम में झमाझम बारिश से फसलों को नया जीवनदान, 24 घंटे में जिले और‌ में शहर में औसतन करीब एक इंच वर्षा

September 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा 4 हजार से घटाकर 2 हजार क्विंटल हुई,15 सितंबर से लागू हुआ संशोधित प्रावधान, थोक विक्रेताओं से लेकर प्रोसेसर तक को करना होगा पालन

By EditorSeptember 15, 2026

रतलाम, 15 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। भारत सरकार ने चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा में संशोधन किया…

रतलाम: कलेक्टोरेट में किसानों का प्रदर्शन, पढ़ी हनुमान चालीसा,फसल बीमा सहित 37 मांगो को लेकर पहुंचे थे

September 15, 2026

प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में रतलाम के प्रतिनिधियों ने दर्ज की सहभागिता,मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा..

September 15, 2026
Top Trending

रतलाम: चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा 4 हजार से घटाकर 2 हजार क्विंटल हुई,15 सितंबर से लागू हुआ संशोधित प्रावधान, थोक विक्रेताओं से लेकर प्रोसेसर तक को करना होगा पालन

By EditorSeptember 15, 2026

रतलाम, 15 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। भारत सरकार ने चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा…

रतलाम: कलेक्टोरेट में किसानों का प्रदर्शन, पढ़ी हनुमान चालीसा,फसल बीमा सहित 37 मांगो को लेकर पहुंचे थे

By EditorSeptember 15, 2026

रतलाम, 15सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दावा राशि के…

प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में रतलाम के प्रतिनिधियों ने दर्ज की सहभागिता,मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा..

By EditorSeptember 15, 2026

भोपाल,15सितम्बर। सिंधू भवन ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन 12…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.