Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम रेलवे ग्राउंड पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर पकड़ाए ‘मुन्नाभाई’: दूसरे के नाम पर दौड़ लगाने पहुंचे दो युवक धराए, तीन आरोपी जीआरपी के हवाले

September 9, 2026

रतलाम: श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर डोंगरे नगर की व्यवस्थापक समिति का गठन

September 9, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें…फर्जी नंबर से पैसों की मांग किए जाने की आशंका, किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करें

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम रेलवे ग्राउंड पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर पकड़ाए ‘मुन्नाभाई’: दूसरे के नाम पर दौड़ लगाने पहुंचे दो युवक धराए, तीन आरोपी जीआरपी के हवाले
रतलाम

रतलाम रेलवे ग्राउंड पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर पकड़ाए ‘मुन्नाभाई’: दूसरे के नाम पर दौड़ लगाने पहुंचे दो युवक धराए, तीन आरोपी जीआरपी के हवाले

EditorBy EditorSeptember 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम रेलवे ग्राउंड पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर पकड़ाए ‘मुन्नाभाई’: दूसरे के नाम पर दौड़ लगाने पहुंचे दो युवक धराए, तीन आरोपी जीआरपी के हवाले
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 9 सितम्बर (खबरबाबा.कॉम)। रेलवे ग्राउंड पर आयोजित आरआरबी रेलवे ग्रुप-डी (लेवल-वन) की शारीरिक दक्षता परीक्षाके अंतिम दिन बुधवार को एक बार फिर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया। दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर दौड़ लगाने पहुंचे उत्तर प्रदेश के दो फर्जी परीक्षार्थियों को रेलवे जांच टीम ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान पकड़ लिया। इस मामले में दोनों फर्जी परीक्षार्थियों के साथ मूल अभ्यर्थियों में से एक को भी हिरासत में लिया गया है। तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द किया गया है।

बायोमेट्रिक जांच में खुला फर्जीवाड़ा

बुधवार सुबह रेलवे ग्राउंड पर पीईटी के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेज और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान जांच टीम को दो युवकों के फिंगरप्रिंट और फोटो का मिलान संदिग्ध लगा। अधिकारियों ने जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचने का मामला सामने आया।

डीआरएम भी पहुंचे रेलवे ग्राउंड

परीक्षा के अंतिम दिन एक बार फिर फर्जीवाड़ा पकड़े जाने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीआरएम अश्वनी कुमार सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल रेलवे ग्राउंड पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने मौके पर ही पकड़े गए युवकों और मूल अभ्यर्थी से पूछताछ की। इसके बाद तीनों को वैधानिक कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

पहले मामले में मनीष की जगह दौड़ने पहुंचा पंकज

जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी अभ्यर्थी मनीष कुमार को 1000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेना था। लेकिन उसकी जगह पंकज यादव निवासी फिरोजाबाद, फर्जी अभ्यर्थी बनकर दौड़ लगाने पहुंचा था।

दूसरे मामले में अनूप की जगह पहुंचा गौरव

इसी तरह दूसरे मामले में 20 वर्षीय अभ्यर्थी अनूप निवासी सिरसागंज, फिरोजाबाद की जगह गौरव निवासी शिकोहाबाद, फिरोजाबाद फर्जी तरीके से शारीरिक दक्षता परीक्षा देने पहुंचा था।

तीन दिन पहले भी पकड़ा गया था फर्जीवाड़ा

गौरतलब है कि रेलवे ग्राउंड पर आयोजित इसी परीक्षा में करीब तीन दिन पहले भी फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए थे। उस मामले में एक ‘मुन्नाभाई’ और मूल अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
लगातार दूसरी बार फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब जीआरपी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो काम नहीं कर रहा है और फर्जी तरीके से परीक्षा देने के लिए कितना लेन-देन किया गया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर डोंगरे नगर की व्यवस्थापक समिति का गठन
Editor

Related Posts

रतलाम: श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर डोंगरे नगर की व्यवस्थापक समिति का गठन

September 9, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें…फर्जी नंबर से पैसों की मांग किए जाने की आशंका, किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करें

September 8, 2026

रतलाम: फर्जी E-Challan APK से सावधान,एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता..रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी,ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल से रहें सतर्क

September 8, 2026

रतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था

September 8, 2026

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

September 7, 2026

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

September 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम रेलवे ग्राउंड पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर पकड़ाए ‘मुन्नाभाई’: दूसरे के नाम पर दौड़ लगाने पहुंचे दो युवक धराए, तीन आरोपी जीआरपी के हवाले

By EditorSeptember 9, 2026

रतलाम, 9 सितम्बर (खबरबाबा.कॉम)। रेलवे ग्राउंड पर आयोजित आरआरबी रेलवे ग्रुप-डी (लेवल-वन) की शारीरिक दक्षता…

रतलाम: श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर डोंगरे नगर की व्यवस्थापक समिति का गठन

September 9, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें…फर्जी नंबर से पैसों की मांग किए जाने की आशंका, किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करें

September 8, 2026
Top Trending

रतलाम रेलवे ग्राउंड पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर पकड़ाए ‘मुन्नाभाई’: दूसरे के नाम पर दौड़ लगाने पहुंचे दो युवक धराए, तीन आरोपी जीआरपी के हवाले

By EditorSeptember 9, 2026

रतलाम, 9 सितम्बर (खबरबाबा.कॉम)। रेलवे ग्राउंड पर आयोजित आरआरबी रेलवे ग्रुप-डी (लेवल-वन)…

रतलाम: श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर डोंगरे नगर की व्यवस्थापक समिति का गठन

By EditorSeptember 9, 2026

रतलाम, 9सितम्बर। डोंगरे नगर स्थित श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर की व्यवस्थाओं…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें…फर्जी नंबर से पैसों की मांग किए जाने की आशंका, किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करें

By EditorSeptember 8, 2026

रतलाम 8 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.