Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: सीएम की 5 करोड़ की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं बदली नेहरू स्टेडियम की सूरत, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल

September 10, 2026

रतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास से सिविल हॉस्पिटल जावरा में ढाई करोड़ रुपए की लागत से दो मॉड्यूलर ओटी की स्वीकृति मिली..जावरा में मिलेंगी जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं

September 10, 2026

रतलाम रेलवे ग्राउंड पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर पकड़ाए ‘मुन्नाभाई’: दूसरे के नाम पर दौड़ लगाने पहुंचे दो युवक धराए, तीन आरोपी जीआरपी के हवाले

September 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास से सिविल हॉस्पिटल जावरा में ढाई करोड़ रुपए की लागत से दो मॉड्यूलर ओटी की स्वीकृति मिली..जावरा में मिलेंगी जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं
रतलाम

रतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास से सिविल हॉस्पिटल जावरा में ढाई करोड़ रुपए की लागत से दो मॉड्यूलर ओटी की स्वीकृति मिली..जावरा में मिलेंगी जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं

EditorBy EditorSeptember 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास से सिविल हॉस्पिटल जावरा में ढाई करोड़ रुपए की लागत से दो मॉड्यूलर ओटी की स्वीकृति मिली..जावरा में मिलेंगी जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम 10सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधाओं को लेकर विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों के फलस्वरूप निरन्तर सौगात मिलती जा रही है। इसी कड़ी में सिविल हॉस्पिटल जावरा में लगभग ढाई करोड़ रूपये की लागत से दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की स्वीकृति मिल गई है। अब तक ये सुविधा जिला चिकित्सालय पर ही थी।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विगत समय से लगातार प्रयास किये जा रहे है। जिसके फलस्वरूप जावरा में महिला व बाल चिकित्सालय, नवजात शिशु केयर यूनिट, पिपलौदा में सिविल हॉस्पिटल, रिंगनोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डायलेसिस मशीन जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण सौगात मिली है।
विधायक डॉ पांडेय सिविल हॉस्पिटल जावरा में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अथक प्रयास कर रहे है। जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल व वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे है। इन्ही प्रयासों के फलस्वरूप सिविल हॉस्पिटल जावरा में दो अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की स्वीकृति मिली है।
सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने बताया कि मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर पूरा इन्फेक्शन कंट्रोल सिस्टम है। मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में 7 जरूरी सिस्टम रहेंगे, जिनमें ओटी की वाल पैनल में, दोनों तरफ एंटी बैक्टेरियल कोटिंग रहेंगी। जनरल एवं ओटी लाईट, कंट्रोल पैनल, एसी लाइट, गैस प्रेशर, टाइमर, गैस सिस्टम ओ 2, एक्स रे और सुरक्षा, दीवारों में लोड शीट कार्नर ग्राउंडिंग की सुविधा मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में रहेंगी। फ्लोरिंग, दीवार सीलिंग,लेमिनार एयर फ्लो, हार्मेटिक डोर भी इन सुविधाओं में शामिल है। मॉड्यूलर ओटी बनने से 80 प्रतिशत इन्फेक्शन कम होता है तथा मेंटेनेंस आसान होता है।
सिविल हॉस्पिटल जावरा में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा होने से बड़े ऑपरेशन यही हो सकेंगे। अभी तक जिला चिकित्सालय में ही ऐसे मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर होते थे। मीडिया प्रभारी शेलेन्द्र दवे ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल जावरा में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में हर्ष है। जावरा क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। जिससे जावरा विधानसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्र आलोट, पिपलौदा, ताल, बड़ावदा, दलौदा व राजस्थान के मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा। इस सौगात पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव, उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल तथा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ईएनटी चिकित्सक की नियुक्ति

विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय जहां स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के सफल प्रयास कर रहे है वही रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भी गंभीर है। इन्ही प्रयासों के चलते सिविल हॉस्पिटल जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ अदिति भावसार की नियुक्ति हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सक की पदपूर्ति से क्षेत्र में नाक, कान व गला रोग के मरीजों का बेहतर उपचार हो सकेगा।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम रेलवे ग्राउंड पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर पकड़ाए ‘मुन्नाभाई’: दूसरे के नाम पर दौड़ लगाने पहुंचे दो युवक धराए, तीन आरोपी जीआरपी के हवाले
Next Article रतलाम: सीएम की 5 करोड़ की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं बदली नेहरू स्टेडियम की सूरत, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल
Editor

Related Posts

रतलाम: सीएम की 5 करोड़ की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं बदली नेहरू स्टेडियम की सूरत, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल

September 10, 2026

रतलाम रेलवे ग्राउंड पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर पकड़ाए ‘मुन्नाभाई’: दूसरे के नाम पर दौड़ लगाने पहुंचे दो युवक धराए, तीन आरोपी जीआरपी के हवाले

September 9, 2026

रतलाम: श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर डोंगरे नगर की व्यवस्थापक समिति का गठन

September 9, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें…फर्जी नंबर से पैसों की मांग किए जाने की आशंका, किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करें

September 8, 2026

रतलाम: फर्जी E-Challan APK से सावधान,एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता..रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी,ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल से रहें सतर्क

September 8, 2026

रतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था

September 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: सीएम की 5 करोड़ की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं बदली नेहरू स्टेडियम की सूरत, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल

By EditorSeptember 10, 2026

रतलाम, 10 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रतलाम के नेहरू स्टेडियम…

रतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास से सिविल हॉस्पिटल जावरा में ढाई करोड़ रुपए की लागत से दो मॉड्यूलर ओटी की स्वीकृति मिली..जावरा में मिलेंगी जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं

September 10, 2026

रतलाम रेलवे ग्राउंड पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर पकड़ाए ‘मुन्नाभाई’: दूसरे के नाम पर दौड़ लगाने पहुंचे दो युवक धराए, तीन आरोपी जीआरपी के हवाले

September 9, 2026
Top Trending

रतलाम: सीएम की 5 करोड़ की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं बदली नेहरू स्टेडियम की सूरत, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल

By EditorSeptember 10, 2026

रतलाम, 10 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रतलाम…

रतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास से सिविल हॉस्पिटल जावरा में ढाई करोड़ रुपए की लागत से दो मॉड्यूलर ओटी की स्वीकृति मिली..जावरा में मिलेंगी जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं

By EditorSeptember 10, 2026

रतलाम 10सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधाओं को लेकर विधायक डॉ राजेन्द्र…

रतलाम रेलवे ग्राउंड पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर पकड़ाए ‘मुन्नाभाई’: दूसरे के नाम पर दौड़ लगाने पहुंचे दो युवक धराए, तीन आरोपी जीआरपी के हवाले

By EditorSeptember 9, 2026

रतलाम, 9 सितम्बर (खबरबाबा.कॉम)। रेलवे ग्राउंड पर आयोजित आरआरबी रेलवे ग्रुप-डी (लेवल-वन)…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.