Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम:एसपी अमित कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार…दो प्रकरणों में करीब एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज..

September 17, 2026

रतलाम: शिवगढ़ के नयाखेड़ा में महिला की हत्या का पर्दाफाश, प्रेम संबंध और जमीन के विवाद में पिता-पुत्र ने की हत्या…कुल्हाड़ी से वार कर देवीबाई की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

September 17, 2026

रतलाम: प्रमुख सचिव मुकेश चन्‍द्र गुप्‍ता कल 17 सितंबर को सुबह रतलाम आएंगे..जिले के नोडल अधिकारी के रूप में लेंगे बैठक, दो दिन रहेंगे

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: शिवगढ़ के नयाखेड़ा में महिला की हत्या का पर्दाफाश, प्रेम संबंध और जमीन के विवाद में पिता-पुत्र ने की हत्या…कुल्हाड़ी से वार कर देवीबाई की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
रतलाम

रतलाम: शिवगढ़ के नयाखेड़ा में महिला की हत्या का पर्दाफाश, प्रेम संबंध और जमीन के विवाद में पिता-पुत्र ने की हत्या…कुल्हाड़ी से वार कर देवीबाई की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

EditorBy EditorSeptember 17, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: शिवगढ़ के नयाखेड़ा में महिला की हत्या का पर्दाफाश, प्रेम संबंध और जमीन के विवाद में पिता-पुत्र ने की हत्या…कुल्हाड़ी से वार कर देवीबाई की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 17 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा में 11 सितंबर को हुई महिला देवीबाई डामोर की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतिका से संबंध रखने वाले बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और उसके पिता बद्दा डामोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जमीन में हिस्सा देने को लेकर चल रहे विवाद और सामाजिक बदनामी के चलते दोनों ने हत्या की योजना बनाई थी।

घटना का विवरण

11 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे ग्राम नयाखेड़ा निवासी अन्नुसिंह डामोर अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि देवीबाई पति स्वर्गीय रायसिंह डामोर, जो रोजाना अपने घर के बरामदे में खाट पर सोती थीं, जमीन पर पड़ी हुई थीं। पास जाकर देखने पर देवीबाई खून से लथपथ मिलीं। उनके सिर पर, दाहिने कान के पास गहरी चोट थी।
अन्नुसिंह ने घटना की जानकारी देवीबाई के देवर भुरालाल डामोर को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में थाना शिवगढ़ पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने ऐसे खोला अंधे कत्ल का राज

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। एएसपी राकेश कुमार पान्द्रो एवं विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला और डीएसपी आजाक अजय सारवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में जांच के साथ संदिग्धों से पूछताछ की। विश्वसनीय मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और उसके पिता बद्दा डामोर को संदेह के दायरे में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामान जब्त किया गया।

2017 से थे मृतिका और आरोपी के बीच संबंध

पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और मृतिका देवीबाई डामोर के बीच वर्ष 2017 से संबंध थे। इसकी जानकारी परिवार और समाज के लोगों को भी हो गई थी। इसके बाद मृतिका के रहने, भरण-पोषण और संपत्ति में हिस्से को लेकर परिवार एवं सामाजिक स्तर पर बातचीत हुई थी।
पुलिस के अनुसार बसंतीलाल के पिता बद्दा डामोर ने मृतिका को अपने पुत्र के साथ रखने, परिवार की जमीन में से आधा हिस्सा देने, बच्चों के भरण-पोषण और रहने के लिए मकान उपलब्ध कराने की बात कही थी। बाद में मृतिका के रहने के लिए मकान बनाया गया, लेकिन जमीन में आधा हिस्सा देने से आरोपी पक्ष ने इनकार कर दिया।

जमीन के विवाद को लेकर होती थी कहासुनी

जमीन में हिस्सा देने को लेकर मृतिका और आरोपी पक्ष के बीच लगातार विवाद एवं कहासुनी होती रहती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी इस विवाद से परेशान थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सामाजिक एवं गांव में होने वाली बदनामी तथा जमीन का आधा हिस्सा नहीं देना पड़े, इसी सोच के चलते उन्होंने देवीबाई की हत्या की योजना बनाई।

तड़के घर पहुंचकर कुल्हाड़ी से किया वार

पुलिस के अनुसार योजना के तहत 11 सितंबर को तड़के करीब 3 बजे बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और उसका पिता बद्दा डामोर देवीबाई के घर पहुंचे। दोनों ने धारदार हथियार से वार कर देवीबाई की हत्या कर दी और मौके से चले गए। सुबह करीब 6 बजे घटना का पता चला।

यह सामान किया जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार कुल्हाड़ी जब्त की है। इसके अलावा घटना के दौरान आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े और दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

दो आरोपी गिरफ्तार

1. बसंतीलाल उर्फ गुड्डा पिता बद्दा डामोर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नयाखेड़ा, थाना शिवगढ़, जिला रतलाम।
2. बद्दा डामोर पिता दल्ला डामोर, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम नयाखेड़ा, थाना शिवगढ़, जिला रतलाम।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

अंधे कत्ल का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उ.पु.अ. सुरेन्द्रसिंह गडरिया, थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक रणजीतसिंह मकवाना, निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, निरीक्षक कन्हैया अवस्थ्या, उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदोरिया, उपनिरीक्षक अजमेरसिंह भुरिया, उपनिरीक्षक ईशाक मोहम्मद खान सहित पुलिस एवं साइबर टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साइबर टीम में उपनिरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक तुषार सिसोदिया और राहुल पाटीदार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने टीम की सराहनीय भूमिका के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: प्रमुख सचिव मुकेश चन्‍द्र गुप्‍ता कल 17 सितंबर को सुबह रतलाम आएंगे..जिले के नोडल अधिकारी के रूप में लेंगे बैठक, दो दिन रहेंगे
Next Article रतलाम:एसपी अमित कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार…दो प्रकरणों में करीब एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज..
Editor

Related Posts

रतलाम:एसपी अमित कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार…दो प्रकरणों में करीब एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज..

September 17, 2026

रतलाम: प्रमुख सचिव मुकेश चन्‍द्र गुप्‍ता कल 17 सितंबर को सुबह रतलाम आएंगे..जिले के नोडल अधिकारी के रूप में लेंगे बैठक, दो दिन रहेंगे

September 16, 2026

रतलाम: आंध्र प्रदेश के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांधी नगर में किराए के मकान की ऊपरी मंजिल पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी…शहर में प्रिंटिंग प्रेस में करता था काम

September 16, 2026

रतलाम: गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की GMC रतलाम में MBBS सीट…पिता के संघर्ष और बेटी की मेहनत ने लिखी सफलता की ऐसी कहानी, जो हर विद्यार्थी के लिए बनेगी प्रेरणा

September 16, 2026

रतलाम: चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा 4 हजार से घटाकर 2 हजार क्विंटल हुई,15 सितंबर से लागू हुआ संशोधित प्रावधान, थोक विक्रेताओं से लेकर प्रोसेसर तक को करना होगा पालन

September 15, 2026

रतलाम: कलेक्टोरेट में किसानों का प्रदर्शन, पढ़ी हनुमान चालीसा,फसल बीमा सहित 37 मांगो को लेकर पहुंचे थे

September 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम:एसपी अमित कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार…दो प्रकरणों में करीब एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज..

By EditorSeptember 17, 2026

रतलाम, 17 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रतलाम पुलिस ने कार्रवाई का…

रतलाम: शिवगढ़ के नयाखेड़ा में महिला की हत्या का पर्दाफाश, प्रेम संबंध और जमीन के विवाद में पिता-पुत्र ने की हत्या…कुल्हाड़ी से वार कर देवीबाई की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

September 17, 2026

रतलाम: प्रमुख सचिव मुकेश चन्‍द्र गुप्‍ता कल 17 सितंबर को सुबह रतलाम आएंगे..जिले के नोडल अधिकारी के रूप में लेंगे बैठक, दो दिन रहेंगे

September 16, 2026
Top Trending

रतलाम:एसपी अमित कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार…दो प्रकरणों में करीब एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज..

By EditorSeptember 17, 2026

रतलाम, 17 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रतलाम पुलिस…

रतलाम: शिवगढ़ के नयाखेड़ा में महिला की हत्या का पर्दाफाश, प्रेम संबंध और जमीन के विवाद में पिता-पुत्र ने की हत्या…कुल्हाड़ी से वार कर देवीबाई की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 17, 2026

रतलाम, 17 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा में 11…

रतलाम: प्रमुख सचिव मुकेश चन्‍द्र गुप्‍ता कल 17 सितंबर को सुबह रतलाम आएंगे..जिले के नोडल अधिकारी के रूप में लेंगे बैठक, दो दिन रहेंगे

By EditorSeptember 16, 2026

रतलाम 16 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। प्रमुख सचिव, मध्‍यप्रदेश शासन, जेल विभाग एवं जिले…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.