Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: शहर में 122 स्थानों पर घटस्थापना..मां कालिका के दरबार में तड़के 4 बजे से उमड़े श्रद्धालु,नवरात्रि को लेकर शहर में उत्साह..नौ दिनों तक रहेगी भक्ति और गरबा की धूम

October 11, 2026

रतलाम: मावे की बर्फी खाने के बाद दंपती और 3 साल के बेटे की बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत से मचा हड़कंप… घटना के बाद मिठाई की दुकान पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने काउंटर के कांच तोड़े, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

October 11, 2026

रतलाम में कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने 127 पौधे किए जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: शहर में 122 स्थानों पर घटस्थापना..मां कालिका के दरबार में तड़के 4 बजे से उमड़े श्रद्धालु,नवरात्रि को लेकर शहर में उत्साह..नौ दिनों तक रहेगी भक्ति और गरबा की धूम
रतलाम

रतलाम: शहर में 122 स्थानों पर घटस्थापना..मां कालिका के दरबार में तड़के 4 बजे से उमड़े श्रद्धालु,नवरात्रि को लेकर शहर में उत्साह..नौ दिनों तक रहेगी भक्ति और गरबा की धूम

EditorBy EditorOctober 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: शहर में 122 स्थानों पर घटस्थापना..मां कालिका के दरबार में तड़के 4 बजे से उमड़े श्रद्धालु,नवरात्रि को लेकर शहर में उत्साह..नौ दिनों तक रहेगी भक्ति और गरबा की धूम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,14अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। शहर में नवरात्रि पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह का वातावरण है। मां दुर्गा की आराधना के साथ रविवार को पर्व की शुरुआत हुई। शहर में सार्वजनिक रूप से घट स्थापना और धार्मिक आयोजन के लिए 122 समितियों को अनुमति दी गई है। रतलाम की आराध्य देवी मां कालिका के दरबार में तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का मेला लग गया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाओं ने गरबा रास कर मां की आराधना की। पर्व को लेकर बाजारों में भी अच्छी खासी चहल-पहल दिखाई दी।

नवरात्रि के पहले दिन मां कालिका मंदिर में अलसुबह से ही दर्शनार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य कर मां के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। नवरात्रि के दौरान मां कालिका मंदिर में सुबह होने वाला गरबा रतलाम की धार्मिक परंपरा का विशेष आकर्षण रहता है।

122 स्थानों पर घटस्थापना

नवरात्रि के दौरान सार्वजनिक आयोजनों को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि शहर में 122 समितियों को आयोजन की अनुमति दी गई है। पर्व के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था के साथ कार्यपालिक दंडाधिकारी भी सुबह से सतर्कता बरत रहे हैं, ताकि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

छुट्टी के दिन भी बाजारों में रौनक

नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में भी अच्छी खासी चहल-पहल रही। अवकाश का दिन होने के बावजूद माता रानी को चढ़ाई जाने वाली चुनरी, नारियल, पुष्प, पूजन सामग्री और अन्य धार्मिक वस्तुओं की खरीदी के लिए लोग बाजारों में पहुंचे। पर्व को लेकर दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। घरों में घट स्थापना और पूजा-अर्चना की तैयारियों के चलते भी बाजारों में रौनक दिखाई दी।

नौ दिनों तक रहेगी भक्ति और गरबा की धूम

नवरात्रि के नौ दिनों तक शहर में देवी आराधना, पूजा-पाठ और गरबा आयोजनों का सिलसिला चलेगा। घरों और सार्वजनिक पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाएगी। शाम होते ही विभिन्न क्षेत्रों में गरबा पंडालों में रौनक बढ़ेगी। धार्मिक आस्था, पारंपरिक परिधान और सामूहिक गरबा के साथ रतलाम में नवरात्रि पर्व का उल्लास दिखाई देने लगा है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: मावे की बर्फी खाने के बाद दंपती और 3 साल के बेटे की बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत से मचा हड़कंप… घटना के बाद मिठाई की दुकान पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने काउंटर के कांच तोड़े, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Editor

Related Posts

रतलाम: मावे की बर्फी खाने के बाद दंपती और 3 साल के बेटे की बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत से मचा हड़कंप… घटना के बाद मिठाई की दुकान पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने काउंटर के कांच तोड़े, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

October 11, 2026

रतलाम में कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने 127 पौधे किए जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026

रतलाम: नामांतरण और बंटवारे के लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर नाराज…सीमांकन के बाद 250 के प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश, राजस्व मामलों में देरी पर जताया असंतोष

October 10, 2026

रतलाम जिले में कैल्शियम कार्बाइड के अनधिकृत भंडारण, विक्रय तथा कार्बाइड गन सहित अवैध पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध

October 10, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से हुआ भव्य स्वागत… चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने दिए सफलता के मूलमंत्र

October 10, 2026

चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा

October 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: शहर में 122 स्थानों पर घटस्थापना..मां कालिका के दरबार में तड़के 4 बजे से उमड़े श्रद्धालु,नवरात्रि को लेकर शहर में उत्साह..नौ दिनों तक रहेगी भक्ति और गरबा की धूम

By EditorOctober 11, 2026

रतलाम,14अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। शहर में नवरात्रि पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह का वातावरण है। मां दुर्गा…

रतलाम: मावे की बर्फी खाने के बाद दंपती और 3 साल के बेटे की बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत से मचा हड़कंप… घटना के बाद मिठाई की दुकान पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने काउंटर के कांच तोड़े, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

October 11, 2026

रतलाम में कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने 127 पौधे किए जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026
Top Trending

रतलाम: शहर में 122 स्थानों पर घटस्थापना..मां कालिका के दरबार में तड़के 4 बजे से उमड़े श्रद्धालु,नवरात्रि को लेकर शहर में उत्साह..नौ दिनों तक रहेगी भक्ति और गरबा की धूम

By EditorOctober 11, 2026

रतलाम,14अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। शहर में नवरात्रि पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह का वातावरण…

रतलाम: मावे की बर्फी खाने के बाद दंपती और 3 साल के बेटे की बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत से मचा हड़कंप… घटना के बाद मिठाई की दुकान पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने काउंटर के कांच तोड़े, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

By EditorOctober 11, 2026

रतलाम, 11 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। जावरा के बिनोली में मावे की बर्फी खाने…

रतलाम में कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने 127 पौधे किए जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorOctober 10, 2026

रतलाम, 10 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.