Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: मावे की बर्फी खाने के बाद दंपती और 3 साल के बेटे की बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत से मचा हड़कंप… घटना के बाद मिठाई की दुकान पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने काउंटर के कांच तोड़े, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

October 11, 2026

रतलाम में कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने 127 पौधे किए जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026

रतलाम: नामांतरण और बंटवारे के लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर नाराज…सीमांकन के बाद 250 के प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश, राजस्व मामलों में देरी पर जताया असंतोष

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: मावे की बर्फी खाने के बाद दंपती और 3 साल के बेटे की बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत से मचा हड़कंप… घटना के बाद मिठाई की दुकान पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने काउंटर के कांच तोड़े, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
रतलाम

रतलाम: मावे की बर्फी खाने के बाद दंपती और 3 साल के बेटे की बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत से मचा हड़कंप… घटना के बाद मिठाई की दुकान पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने काउंटर के कांच तोड़े, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

EditorBy EditorOctober 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: मावे की बर्फी खाने के बाद दंपती और 3 साल के बेटे की बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत से मचा हड़कंप… घटना के बाद मिठाई की दुकान पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने काउंटर के कांच तोड़े, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 11 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। जावरा के बिनोली में मावे की बर्फी खाने के बाद एक दंपती और उनके तीन वर्षीय बेटे की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान शनिवार दोपहर बच्चे आर्यन की मौत हो गई, जबकि मां अस्पताल में भर्ती है और पिता जितेंद्र गोस्वामी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोग मिठाई की दुकान पर पहुंचे और हंगामा करते हुए काउंटर के कांच तोड़ दिए। खाद्य विभाग ने दुकान से मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। हालांकि, बच्चे की मौत का वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

गुरुवार को खरीदी थी बर्फी, रात में बिगड़ी तबीयत

मृत बच्चे के पिता जितेंद्र गोस्वामी के अनुसार, उन्होंने गुरुवार दोपहर जावरा के कमानी गेट के पास स्थित देवश्री मिठाई की दुकान से मावे की बर्फी खरीदी थी। रात में जितेंद्र, उनकी पत्नी और बेटे आर्यन ने बर्फी खाई। इसके बाद तीनों को उल्टियां होने लगीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजन पहले उन्हें पास के गांव में एक डॉक्टर के पास ले गए। शुक्रवार सुबह वे जावरा पहुंचे और दो निजी अस्पतालों में उपचार कराने का प्रयास किया। इसके बाद शनिवार सुबह परिवार मंदसौर के एक निजी अस्पताल पहुंचा, जहां मां और बेटे को भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शनिवार दोपहर आर्यन ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया।

बच्चे की मौत के बाद दुकान पर हंगामा

घटना में बच्चे की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोग मिठाई की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार पर खराब मिठाई बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान भीड़ ने दुकान के काउंटर के कांच तोड़ दिए। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि मिठाई खाने से परिवार की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अपना बच्चा खोना पड़ा।
मृत बच्चे के चाचा कालू गिरी गोस्वामी ने आरोप लगाया कि दुकानदार शुक्रवार को मिठाई वापस ले गया और उसे कचरे में फेंक दिया। चाचा के मुताबिक, दुकानदार ने इलाज के लिए 1500 रुपये दिए और उन्हें वहां से भगा दिया। ये आरोप परिजनों की ओर से लगाए गए हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, विसरा जांच से स्पष्ट होगी मौत की वजह

घटना की जानकारी मिलने पर गांव के सरपंच ने खाद्य विभाग और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने संबंधित मिठाई की दुकान से जांच के लिए सैंपल लिए।
बच्चे का शनिवार शाम पोस्टमॉर्टम कराया गया। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसकी अलग से जांच कराई जाएगी।
जावरा सिटी थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया कि खाद्य विभाग ने दुकान से सैंपल लिए हैं। बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और विसरा सुरक्षित रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम में कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने 127 पौधे किए जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार
Editor

Related Posts

रतलाम में कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने 127 पौधे किए जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026

रतलाम: नामांतरण और बंटवारे के लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर नाराज…सीमांकन के बाद 250 के प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश, राजस्व मामलों में देरी पर जताया असंतोष

October 10, 2026

रतलाम जिले में कैल्शियम कार्बाइड के अनधिकृत भंडारण, विक्रय तथा कार्बाइड गन सहित अवैध पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध

October 10, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से हुआ भव्य स्वागत… चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने दिए सफलता के मूलमंत्र

October 10, 2026

चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा

October 10, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: मावे की बर्फी खाने के बाद दंपती और 3 साल के बेटे की बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत से मचा हड़कंप… घटना के बाद मिठाई की दुकान पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने काउंटर के कांच तोड़े, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

By EditorOctober 11, 2026

रतलाम, 11 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। जावरा के बिनोली में मावे की बर्फी खाने के बाद एक…

रतलाम में कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने 127 पौधे किए जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026

रतलाम: नामांतरण और बंटवारे के लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर नाराज…सीमांकन के बाद 250 के प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश, राजस्व मामलों में देरी पर जताया असंतोष

October 10, 2026
Top Trending

रतलाम: मावे की बर्फी खाने के बाद दंपती और 3 साल के बेटे की बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत से मचा हड़कंप… घटना के बाद मिठाई की दुकान पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने काउंटर के कांच तोड़े, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

By EditorOctober 11, 2026

रतलाम, 11 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। जावरा के बिनोली में मावे की बर्फी खाने…

रतलाम में कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने 127 पौधे किए जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorOctober 10, 2026

रतलाम, 10 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती…

रतलाम: नामांतरण और बंटवारे के लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर नाराज…सीमांकन के बाद 250 के प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश, राजस्व मामलों में देरी पर जताया असंतोष

By EditorOctober 10, 2026

रतलाम, 10 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले में नामांतरण और बंटवारे के लंबित…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.