Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: दो सराफा व्यापारियों का 12.60 लाख रुपए का सोना लेकर बंगाली कारीगर भाई फरार…बंगाल में तलाश के लिए पुलिस टीम जाएगी

October 4, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर ली एग्रीकल्चर क्लास,बच्चों से पूछे पेड़-पौधों और लकड़ियों से जुड़े सवाल, रोचक संवाद से बढ़ाया व्यवहारिक ज्ञान..व्यवहारिक कृषि ज्ञान को पढ़ाई से जोड़ने के दिए निर्देश

October 3, 2026

रतलाम: बाजना बस स्टैंड पर ATM में तोड़फोड़, तीन दुकानों के ताले भी टूटे…दुकानों से नकदी-सिगरेट और स्टेशनरी का सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: दो सराफा व्यापारियों का 12.60 लाख रुपए का सोना लेकर बंगाली कारीगर भाई फरार…बंगाल में तलाश के लिए पुलिस टीम जाएगी
रतलाम

रतलाम: दो सराफा व्यापारियों का 12.60 लाख रुपए का सोना लेकर बंगाली कारीगर भाई फरार…बंगाल में तलाश के लिए पुलिस टीम जाएगी

EditorBy EditorOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: दो सराफा व्यापारियों का 12.60 लाख रुपए का सोना लेकर बंगाली कारीगर भाई फरार…बंगाल में तलाश के लिए पुलिस टीम जाएगी
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 4 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के सराफा बाजार से सोना लेकर फरार हुए दो कारीगर भाइयों के खिलाफ माणक चौक थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों भाई दो सराफा व्यापारियों से गहने बनाने के नाम पर कुल 88 ग्राम सोना लेकर गायब हो गए। इसकी कुल कीमत करीब 12.60 लाख रुपए बताई गई है। व्यापारियों ने जब कारीगरों की तलाश में उनके घर और दुकान पर कर्मचारियों को भेजा तो वहां ताला मिला। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश में पश्चिम बंगाल जाने की तैयारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार चांदनीचौक स्थित श्री आशापुरा ज्वेलर्स के संचालक चेतन सोनी ने 25 अगस्त को माणक चौक थाने में आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि बंगाली कारीगर अजीम शेख पिछले करीब पांच-छह वर्षों से उनकी दुकान के लिए सोने के दाने बनाने का काम करता था। करीब एक माह पहले अजीम अपने भाई अजीज को दुकान पर लेकर आया और उसे भी गहने बनाने का अच्छा कारीगर बताया।
चेतन के मुताबिक 19 अगस्त को उन्होंने अजीज को 15 जोड़ यानी 30 नग झुमकी बनाने का काम दिया और इसके लिए 50 ग्राम सोना दिया। कारीगर ने 24 अगस्त तक झुमकियां तैयार कर देने की बात कही थी। इसी दौरान चेतन ने अपने कारीगर रंजन के माध्यम से अजीम को 20 ग्राम सोने के दाने भी बनवाने के लिए भेजे। इस तरह दोनों भाइयों के पास कुल 70 ग्राम सोना पहुंचा, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए थी।
24 अगस्त को जब रंजन ने अजीम से झुमकी तैयार होने के बारे में पूछा तो उसने दो दिन बाद झुमकी और दाने दोनों दुकान पर पहुंचाने की बात कही। इसके कुछ देर बाद चेतन ने अपने बेटे कृष्णा को दोनों भाइयों की दुकान पर भेजा, लेकिन दुकान बंद मिली। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों के फोन भी बंद मिले। दुकान मालिक से पूछताछ करने पर पता चला कि अजीम और अजीज वहां नहीं हैं।

दूसरे व्यापारी की 18 ग्राम सोने की चेन भी ले गए

इसी तरह कल्याण नगर निवासी सराफा व्यापारी किशन सोनी ने भी दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायत की है। किशन की कसेरा बाजार में दुकान है। उन्होंने बताया कि हार में लगाने के लिए 18 ग्राम सोने की करीब 70 इंच लंबी चेन, जिसकी कीमत लगभग 2.60 लाख रुपए थी, दोनों कारीगर भाइयों को बनाने के लिए दी थी। कुछ दिनों तक दोनों की तलाश करने के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो अगस्त के अंतिम सप्ताह में माणक चौक थाने में आवेदन दिया गया।

जांच के बाद एफआईआर, बंगाल जाएगी टीम

माणक चौक थाना टीआई विक्रम चौहान ने बताया कि शिकायतों की जांच के बाद दोनों कारीगर भाइयों अजीम शेख और अजीज शेख के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम उनकी तलाश में पश्चिम बंगाल भेजी जाएगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर ली एग्रीकल्चर क्लास,बच्चों से पूछे पेड़-पौधों और लकड़ियों से जुड़े सवाल, रोचक संवाद से बढ़ाया व्यवहारिक ज्ञान..व्यवहारिक कृषि ज्ञान को पढ़ाई से जोड़ने के दिए निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर ली एग्रीकल्चर क्लास,बच्चों से पूछे पेड़-पौधों और लकड़ियों से जुड़े सवाल, रोचक संवाद से बढ़ाया व्यवहारिक ज्ञान..व्यवहारिक कृषि ज्ञान को पढ़ाई से जोड़ने के दिए निर्देश

October 3, 2026

रतलाम: बाजना बस स्टैंड पर ATM में तोड़फोड़, तीन दुकानों के ताले भी टूटे…दुकानों से नकदी-सिगरेट और स्टेशनरी का सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

October 3, 2026

रतलाम: 9 माह में 560 गुम और अपहृत बालक-बालिकाओं को रतलाम पुलिस ने खोज निकाला..सितंबर में 46 बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी, 39 बालिकाएं और 7 बालक शामिल, मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात, राजस्थान और उत्तरप्रदेश तक पहुंची पुलिस टीमें

October 3, 2026

रतलाम: मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान अंतर्गत नामली में शिविर संपन्न…जन संवाद में नागरिकों ने बताई समस्याएं, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

October 3, 2026

रतलाम: हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से परेशान भूखंडधारियों को फिलहाल राहत…व्यावसायिक उपयोग वाले मामलों में कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित, नियमितीकरण की संभावना पर विचार के लिए समिति गठित

October 3, 2026

रतलाम: स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार को लेकर जिला पटवारी संघ की आपात बैठक…नोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

October 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: दो सराफा व्यापारियों का 12.60 लाख रुपए का सोना लेकर बंगाली कारीगर भाई फरार…बंगाल में तलाश के लिए पुलिस टीम जाएगी

By EditorOctober 4, 2026

रतलाम, 4 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के सराफा बाजार से सोना लेकर फरार हुए दो कारीगर…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर ली एग्रीकल्चर क्लास,बच्चों से पूछे पेड़-पौधों और लकड़ियों से जुड़े सवाल, रोचक संवाद से बढ़ाया व्यवहारिक ज्ञान..व्यवहारिक कृषि ज्ञान को पढ़ाई से जोड़ने के दिए निर्देश

October 3, 2026

रतलाम: बाजना बस स्टैंड पर ATM में तोड़फोड़, तीन दुकानों के ताले भी टूटे…दुकानों से नकदी-सिगरेट और स्टेशनरी का सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

October 3, 2026
Top Trending

रतलाम: दो सराफा व्यापारियों का 12.60 लाख रुपए का सोना लेकर बंगाली कारीगर भाई फरार…बंगाल में तलाश के लिए पुलिस टीम जाएगी

By EditorOctober 4, 2026

रतलाम, 4 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के सराफा बाजार से सोना लेकर फरार…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर ली एग्रीकल्चर क्लास,बच्चों से पूछे पेड़-पौधों और लकड़ियों से जुड़े सवाल, रोचक संवाद से बढ़ाया व्यवहारिक ज्ञान..व्यवहारिक कृषि ज्ञान को पढ़ाई से जोड़ने के दिए निर्देश

By EditorOctober 3, 2026

रतलाम 3 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सांदीपनि विद्यालय नामली में…

रतलाम: बाजना बस स्टैंड पर ATM में तोड़फोड़, तीन दुकानों के ताले भी टूटे…दुकानों से नकदी-सिगरेट और स्टेशनरी का सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

By EditorOctober 3, 2026

रतलाम, 3 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के न्यू बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.