Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना

October 6, 2026

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

October 6, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना
रतलाम

रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना

EditorBy EditorOctober 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 6अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिंदगी में परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हों, यदि मन में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो कोई भी मुश्किल मंजिल की राह नहीं रोक सकती। रतलाम की सिमरन अब्बासी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिखाया है। सिमरन ने तमाम पारिवारिक और व्यक्तिगत चुनौतियों के बीच नीट -26 में सफलता हासिल कर MBBS सीट प्राप्त की है। अब वह अमलताश मेडिकल कॉलेज देवास से MBBS की पढ़ाई करेगी।

पिता की मेहनत और बेटी का सपना

सिमरन के पिता लंबे समय से बेकरी में काम करते रहे हैं। सीमित आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उनकी सबसे बड़ी इच्छा थी कि उनकी बेटी पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। पिता की इसी इच्छा को सिमरन ने अपना सपना बना लिया और डॉक्टर बनने के लक्ष्य के साथ नीट की तैयारी शुरू की।
सिमरन के लिए यह सफर आसान नहीं रहा। नीट की परीक्षा से जुड़ी घटनाओं और पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने से उसे और उसके परिवार को बड़ा मानसिक झटका लगा। वर्षों की मेहनत के बाद डॉक्टर बनने का सपना एक समय मुश्किल नजर आने लगा।

एक के बाद एक आईं मुश्किलें

मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। दोबारा नीट परीक्षा की तैयारी के दौरान सिमरन के बड़े भाई का एक्सीडेंट हो गया। भाई के उपचार के लिए पूरे परिवार को अहमदाबाद जाना पड़ा। परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय था।एक तरफ भाई के स्वास्थ्य की चिंता थी, तो दूसरी तरफ सिमरन के सामने अपने भविष्य की महत्वपूर्ण परीक्षा थी। इन परिस्थितियों के बावजूद सिमरन ने अपने लक्ष्य से कदम पीछे नहीं खींचे।

अभ्यास की टीम ने हर कदम पर दिया साथ

इस कठिन समय में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की टीम ने सिमरन का पूरा साथ दिया। पढ़ाई को लेकर लगातार मार्गदर्शन, टेस्ट पेपर, अभ्यास सामग्री और तैयारी की रणनीति उपलब्ध कराई गई। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण सिमरन की नीट तैयारी प्रभावित न हो।सिमरन ने भी पूरी लगन और मेहनत के साथ तैयारी जारी रखी और आखिरकार उसकी मेहनत सफल हुई।

पिता का सपना हुआ साकार

नीट-26 में सफलता के बाद सिमरन का MBBS में अंतिम प्रवेश हो चुका है। अब वह अमलताश मेडिकल कॉलेज देवास में डॉक्टर बनने की दिशा में अपना अगला कदम बढ़ाएगी।
सिमरन की सफलता उसके पिता के लिए विशेष मायने रखती है। बेकरी में मेहनत करने वाले पिता ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने का जो सपना देखा था, आज वही सपना हकीकत बन चुका है।सिमरन की इस उल्लेखनीय सफलता पर अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की टीम द्वारा सिमरन एवं उसके परिवार का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी
Editor

Related Posts

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

October 6, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026

रतलाम: दो सराफा व्यापारियों का 12.60 लाख रुपए का सोना लेकर बंगाली कारीगर भाई फरार…बंगाल में तलाश के लिए पुलिस टीम जाएगी

October 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिंदगी में परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हों, यदि मन…

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

October 6, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026
Top Trending

रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिंदगी में परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न…

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम 6 अक्तूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा रतलाम जिले की 50…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.