Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

October 27, 2026

शिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी

October 27, 2026

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त
रतलाम

रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

EditorBy EditorOctober 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के थाना माणकचौक क्षेत्र में ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक ऑटो रिक्शा भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

यह था मामला

पुलिस के अनुसार, फरियादी बंटी पिता गिरधारीलाल प्रजापति, उम्र 40 वर्ष, निवासी करमदी रोड, रतलाम ने 27 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर वहां रखा सामान चोरी कर ले गए हैं।
चोरी गए सामान में तीन लोहे की ट्रालियां, दो गेती, 10 पावड़े, 10 प्लास्टिक के टब, दो लोहे की तगारियां और रोटावेटर की एक शाफ्ट शामिल थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई गई। शिकायत पर थाना माणकचौक में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(ए) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा

चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गया माल बरामद करने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने में सफलता हासिल की।

ये आरोपी गिरफ्तार

1. विक्रमनाथ पिता मांगुनाथ, उम्र 29 वर्ष, निवासी करमदी, थाना माणकचौक, रतलाम।
2. रफीक पिता रऊब शाह, उम्र 21 वर्ष, निवासी अर्जुननगर, रतलाम।
3. राहुल पिता रावजी राणा, उम्र 19 वर्ष, निवासी अर्जुननगर, रतलाम।

चोरी का सामान और ऑटो रिक्शा जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लोहे की ट्रालियां, दो गेती, 10 पावड़े, 10 प्लास्टिक के टब, दो लोहे की तगारियां और रोटावेटर की एक शाफ्ट बरामद की है। इसके अलावा एक ऑटो रिक्शा भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आई है। आरोपियों से अन्य अपराधों में संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक लोकेन्द्रसिंह डावर तथा प्रधान आरक्षक मुकेश, आरक्षक हेमंत, अविनाश, धीरज, जीवन विश्वकर्मा, हेमराज डामोर, अशरफ खान, संदीप शर्मा, सुरेन्द्र राठौर और महेश मईड़ा की सराहनीय भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी
Editor

Related Posts

शिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी

October 27, 2026

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

October 27, 2026

रतलाम: थानों की कार्यप्रणाली सुधारने पर जोर, DIG निमिष अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को समझाए कर्तव्य…SP अमित कुमार के निर्देश-प्रशिक्षण में सीखी प्रक्रियाओं को थानों की कार्यवाही में उतारें

October 27, 2026

रतलाम: आरक्षण काउंटर से बुक कराए गए टिकटों पर भी मिलेगा भारतीय रेल की वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का लाभ,आज से सुविधा लागू, डिजिटल भुगतान एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य

October 27, 2026

रतलाम: स्व. प्रकाश उपाध्याय की स्मृति में आयोजित रतलाम फुटबॉल चैंपियन लीग 2026 का रंगारंग शुभारंभ -पहला मैच बराबरी पर समाप्त हुआ

October 26, 2026

रतलाम: नामली में ट्राले की टक्कर से मां और एक माह के बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल…जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने निकला था परिवार, चार साल की बेटी को आई मामूली चोट,हादसे के बाद ट्राला चालक फरार

October 26, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के थाना माणकचौक क्षेत्र में ईंट भट्टे पर बने मकान…

शिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी

October 27, 2026

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

October 27, 2026
Top Trending

रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के थाना माणकचौक क्षेत्र में ईंट भट्टे…

शिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान में…

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय से 50 हजार रुपये…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.