Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: खेत के पीछे उगा रखे थे गांजे के 28 पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…18 किलो 670 ग्राम गांजा जब्त, बीज कहां से लाया, पुलिस कर रही पूछताछ

November 14, 2026

November 14, 2026

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली मां, कुछ देर बाद दो बच्चों के साथ कुएं में मिली लाशें…पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटे के साथ कुएं में लगा दी छलांग
रतलाम

रतलाम: बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली मां, कुछ देर बाद दो बच्चों के साथ कुएं में मिली लाशें…पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटे के साथ कुएं में लगा दी छलांग

EditorBy EditorNovember 14, 2026Updated:November 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली मां, कुछ देर बाद दो बच्चों के साथ कुएं में मिली लाशें…पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटे के साथ कुएं में लगा दी छलांग
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 14 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले के जावरा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मीनाखेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक 26 वर्षीय महिला ने अपनी पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में मां और दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों और घटना से पहले घर में हुए घटनाक्रम की जांच कर रही है।
मृतकों की पहचान दया बाई (26) पति हरिओम मालवीय, बेटी दक्षु (5) और बेटे अरविंद (3) के रूप में हुई है। महिला का पति खेती करता है।

बेटी स्कूल यूनिफॉर्म में थी, बेटे को भी साथ ले गई थी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे दया बाई अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी। उसने बेटी को स्कूल यूनिफॉर्म भी पहना रखी थी। वह अपने तीन वर्षीय बेटे को भी साथ लेकर गई थी। कुछ देर बाद महिला ने दोनों बच्चों के साथ परिवार के ही कुएं में छलांग लगा दी। यह कुआं घर से कुछ दूरी पर स्थित है।

ग्रामीणों ने कुएं से निकाला

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद तीनों को कुएं से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल जावरा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
सुबह करीब 10:30 बजे निजी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस तीनों को जावरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने दया बाई को भी मृत घोषित कर दिया।

घर में क्या हुआ था, पुलिस जुटा रही जानकारी

घटना हुसैन टेकरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी के मुताबिक, महिला जिस कुएं में बच्चों के साथ कूदी, वह परिवार का ही है और घर से कुछ दूरी पर स्थित है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। घटना से पहले घर में क्या परिस्थितियां थीं और परिवार में पति के अलावा कौन-कौन रहता है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।
तीनों शवों का जावरा में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता जांच और परिजनों के बयान के बाद ही चल सकेगा।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: एक ही रात में चार बाइक चोरी,शहर की शिवालय कॉलोनी में बेखौफ घूमते रहे बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात
Next Article रतलाम: रावटी क्षेत्र के बीघा पाटन के जंगल में मिला मानव कंकाल, एक पैर छोड़ पूरा शरीर गलकर हुआ गायब, पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच
Editor

Related Posts

रतलाम: खेत के पीछे उगा रखे थे गांजे के 28 पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…18 किलो 670 ग्राम गांजा जब्त, बीज कहां से लाया, पुलिस कर रही पूछताछ

November 14, 2026

November 14, 2026

November 14, 2026

रतलाम: रावटी क्षेत्र के बीघा पाटन के जंगल में मिला मानव कंकाल, एक पैर छोड़ पूरा शरीर गलकर हुआ गायब, पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच

November 14, 2026

रतलाम: एक ही रात में चार बाइक चोरी,शहर की शिवालय कॉलोनी में बेखौफ घूमते रहे बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

November 14, 2026

रतलाम: मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा…जल संकट से निपटने की तैयारी, बोरवेल से लेकर धोलावड़ तक जल प्रबंधन की समीक्षा

November 13, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: खेत के पीछे उगा रखे थे गांजे के 28 पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…18 किलो 670 ग्राम गांजा जब्त, बीज कहां से लाया, पुलिस कर रही पूछताछ

By EditorNovember 14, 2026

रतलाम, 14 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

November 14, 2026

November 14, 2026
Top Trending

रतलाम: खेत के पीछे उगा रखे थे गांजे के 28 पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…18 किलो 670 ग्राम गांजा जब्त, बीज कहां से लाया, पुलिस कर रही पूछताछ

By EditorNovember 14, 2026

रतलाम, 14 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए…

By EditorNovember 14, 2026

By EditorNovember 14, 2026

रतलाम: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.