Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग के चार स्थानों से हटाए गए स्पीड ब्रेकर…पलसौदा चौराहा, डेलनपुर, सैलाना बायपास एवं धामनोद बायपास पर हुई कार्रवाई

November 17, 2026

रतलाम में अपराध और लापरवाही पर एसपी का डबल एक्शन: 2 पुलिसकर्मियों की वेतनवृद्धि रोकी, 29 को निंदा की सजा, खुद रात में सड़कों पर उतरकर जांची गश्त व्यवस्था

November 17, 2026

रतलाम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, कार रेलिंग तोड़ खाई में गिरी, पिता की मौत, पत्नी और दो बेटे घायल…मुंबई से कानपुर जा रहा था परिवार

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में अपराध और लापरवाही पर एसपी का डबल एक्शन: 2 पुलिसकर्मियों की वेतनवृद्धि रोकी, 29 को निंदा की सजा, खुद रात में सड़कों पर उतरकर जांची गश्त व्यवस्था
रतलाम

रतलाम में अपराध और लापरवाही पर एसपी का डबल एक्शन: 2 पुलिसकर्मियों की वेतनवृद्धि रोकी, 29 को निंदा की सजा, खुद रात में सड़कों पर उतरकर जांची गश्त व्यवस्था

EditorBy EditorNovember 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में अपराध और लापरवाही पर एसपी का डबल एक्शन: 2 पुलिसकर्मियों की वेतनवृद्धि रोकी, 29 को निंदा की सजा, खुद रात में सड़कों पर उतरकर जांची गश्त व्यवस्था
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

चीता मोबाइल की कार्यप्रणाली पर कार्रवाई, जावरा के 10 पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस, एसपी ने हाईवे और ढाबों तक पहुंचकर की संदिग्धों की चेकिंग

रतलाम, 17 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में अपराधों पर नियंत्रण और पुलिसिंग में लापरवाही को लेकर एसपी अमित कुमार का सख्त रुख सामने आया है। एक तरफ पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की गई है, तो दूसरी तरफ शहर में एसपी खुद रात में सड़कों पर उतरकर पुलिस की गश्त व्यवस्था परख रहे हैं।
पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए की जा रही कार्रवाई में रतलाम शहर की चीता मोबाइल में तैनात दो पुलिसकर्मियों की एक-एक वेतनवृद्धि एक वर्ष के लिए रोकने का दंड दिया गया है। वहीं 29 कर्मचारियों को निंदा की सजा दी गई है। दूसरी ओर जावरा शहर की चीता मोबाइल में तैनात 10 कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

तीन साल के अपराधों का विश्लेषण, थाना प्रभारियों को टारगेट

कल नवीन पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी अमित कुमार ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें पिछले तीन वर्षों के अपराधों का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया। जिन थाना क्षेत्रों में अपराधों की संख्या बढ़ी है, वहां इसके कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में चोरी और संपत्ति संबंधी गंभीर अपराधों, लंबित प्रकरणों, फरार आरोपियों, आदतन अपराधियों, अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही ऑपरेशन मुस्कान, सीएम हेल्पलाइन और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर भी चर्चा हुई।
एसपी ने लंबित अपराधों के निराकरण के लिए विशेष टीमें बनाने, चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी सुनिश्चित करने तथा फरार और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।

एसपी खुद रात में निकले, हाईवे और ढाबों पर चेकिंग

शहर में रात्रिकालीन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित कुमार ने केवल निर्देश देने तक सीमित रहने के बजाय खुद रात में गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर और हाईवे क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस की सक्रियता परखी।
इस दौरान हाईवे के संदिग्ध स्थानों और ढाबों पर रुककर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई। एसपी ने गश्त अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान केवल निर्धारित स्थानों पर खड़े रहने के बजाय लगातार क्षेत्र में भ्रमण करें। सुनसान इलाकों, संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और हाईवे पर विशेष निगरानी रखें।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमानुसार जांच करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से चोरी के मामलों की जांच

पुलिस के अनुसार शहर में हुई चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई है। टीम सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, कार रेलिंग तोड़ खाई में गिरी, पिता की मौत, पत्नी और दो बेटे घायल…मुंबई से कानपुर जा रहा था परिवार
Next Article रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग के चार स्थानों से हटाए गए स्पीड ब्रेकर…पलसौदा चौराहा, डेलनपुर, सैलाना बायपास एवं धामनोद बायपास पर हुई कार्रवाई
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग के चार स्थानों से हटाए गए स्पीड ब्रेकर…पलसौदा चौराहा, डेलनपुर, सैलाना बायपास एवं धामनोद बायपास पर हुई कार्रवाई

November 17, 2026

रतलाम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, कार रेलिंग तोड़ खाई में गिरी, पिता की मौत, पत्नी और दो बेटे घायल…मुंबई से कानपुर जा रहा था परिवार

November 17, 2026

रतलाम में आबकारी विभाग की कार्रवाई: कबाड़ियों के गोदामों पर पहुंची टीम, खाली शराब की बोतलों को लेकर दी सख्त हिदायत

November 16, 2026

रतलाम: गुलाब चक्कर के आसपास से हटेंगे बैरिकेड्स, कलेक्टर ने दिए निर्देश… अब आमजन को मिलेगी आवागमन में राहत…नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

November 16, 2026

रतलाम की सड़कों पर जगह-जगह बने ऊंचे ब्रेकरों पर कलेक्टर सख्त, लगाई फटकार,बोले-एंबुलेंस में बैठकर सैलाना और ढोढर तक जाएं एमपीआरडीसी के अधिकारी… मरीजों का दर्द महसूस करें…

November 16, 2026

रतलाम: विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सौगात…स्कूलों के भवन निर्माण सहित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर के लिए राशि स्वीकृत

November 15, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग के चार स्थानों से हटाए गए स्पीड ब्रेकर…पलसौदा चौराहा, डेलनपुर, सैलाना बायपास एवं धामनोद बायपास पर हुई कार्रवाई

By EditorNovember 17, 2026

रतलाम 17 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति…

रतलाम में अपराध और लापरवाही पर एसपी का डबल एक्शन: 2 पुलिसकर्मियों की वेतनवृद्धि रोकी, 29 को निंदा की सजा, खुद रात में सड़कों पर उतरकर जांची गश्त व्यवस्था

November 17, 2026

रतलाम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, कार रेलिंग तोड़ खाई में गिरी, पिता की मौत, पत्नी और दो बेटे घायल…मुंबई से कानपुर जा रहा था परिवार

November 17, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग के चार स्थानों से हटाए गए स्पीड ब्रेकर…पलसौदा चौराहा, डेलनपुर, सैलाना बायपास एवं धामनोद बायपास पर हुई कार्रवाई

By EditorNovember 17, 2026

रतलाम 17 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला…

रतलाम में अपराध और लापरवाही पर एसपी का डबल एक्शन: 2 पुलिसकर्मियों की वेतनवृद्धि रोकी, 29 को निंदा की सजा, खुद रात में सड़कों पर उतरकर जांची गश्त व्यवस्था

By EditorNovember 17, 2026

चीता मोबाइल की कार्यप्रणाली पर कार्रवाई, जावरा के 10 पुलिसकर्मियों को कारण…

रतलाम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, कार रेलिंग तोड़ खाई में गिरी, पिता की मौत, पत्नी और दो बेटे घायल…मुंबई से कानपुर जा रहा था परिवार

By EditorNovember 17, 2026

रतलाम,17नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.