Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया..400-500 CCTV कैमरे खंगाले, 7 दिन में पकड़े गए शातिर नकबजन… 12 लाख की चांदी और 72 हजार नकद बरामद

November 21, 2026

रतलाम:पुलिस को देखते ही भागे जुआरी, दो के पैर टूटे,1.85 लाख रुपए और तीन वाहन जब्त… लालगुवाड़ी में आधी रात को पुलिस की दबिश, जुआ अड्डा संचालक समेत 9 गिरफ्तार

November 21, 2026

रतलाम: प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण के लिए जिले में चलेगा विशेष अभियान, सभी बावड़ियां चिन्हित की जाएंगी, कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र, विरूपाक्ष मंदिर एवं प्राचीन बावड़ियों का किया निरीक्षण

November 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया..400-500 CCTV कैमरे खंगाले, 7 दिन में पकड़े गए शातिर नकबजन… 12 लाख की चांदी और 72 हजार नकद बरामद
रतलाम

रतलाम: सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया..400-500 CCTV कैमरे खंगाले, 7 दिन में पकड़े गए शातिर नकबजन… 12 लाख की चांदी और 72 हजार नकद बरामद

EditorBy EditorNovember 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया..400-500 CCTV कैमरे खंगाले, 7 दिन में पकड़े गए शातिर नकबजन… 12 लाख की चांदी और 72 हजार नकद बरामद
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,21नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। सालाखेड़ी में सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाले गिरोह का स्टेशन रोड पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। वारदात के बाद आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 30 किलोमीटर के दायरे में लगे 400 से 500 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने महज 7 दिन में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी विवेक कुमार, राकेश पंद्रो और सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में स्टेशन रोड थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 किलो चांदी की ज्वेलरी बरामद की है।इसके अलावा 72 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।
वारदात महू रोड स्थित लावण्या पैलेस के सामने ‘डिजाइन सरमाईका सेनेटरी’ दुकान में हुई थी। दुकान संचालक के बेटे हर्षल गांधी ऑनलाइन चांदी की खरीदी-बिक्री का कारोबार भी करते हैं। 13 नवंबर की शाम दुकान बंद कर घर जाने के बाद रात करीब 2:45 बजे दो नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे और चांदी की ज्वेलरी के दो बॉक्स, तिजोरी में रखे 3 लाख 48 हजार रुपए नकद, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और दस्तावेज चोरी कर ले गए।
CCTV फुटेज में दो नकाबपोश बदमाश नजर आए। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की। दोनों आरोपी विरियाखेड़ी क्षेत्र में किराए से रह रहे थे, लेकिन वारदात के बाद अचानक गायब हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर 20 नवंबर को दोनों को विरियाखेड़ी से पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल गुण्डिया (23), निवासी ग्राम मरदानी, जिला झाबुआ और राहुल बारिया (24), निवासी ग्राम पलसोडी, जिला रतलाम के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ मिलकर वारदात करना कबूल किया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

एएसआई बबलू डागा चौकी सालाखेडी, प्र. आर. सरदारसिंह चौकी सालाखेडी, उनि जीवन बारिया सायबर सेल प्रभारी, प्र.आर. मनमोहन सायबर सेल, आरक्षक विपुल सायबर सेल रतलाम, प्र.आर. दिलीप रावत डीआरपी लाईन रतलाम, प्र आर नीलेश पाठक, आरक्षक हेमन्त यादव थाना माणकचौक रतलाम, आरक्षक जीवन विश्वकर्मा थाना माणकचौक एवं आरक्षक रवि चन्देल थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, आरक्षक विनोद सुर्यवंशी सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:पुलिस को देखते ही भागे जुआरी, दो के पैर टूटे,1.85 लाख रुपए और तीन वाहन जब्त… लालगुवाड़ी में आधी रात को पुलिस की दबिश, जुआ अड्डा संचालक समेत 9 गिरफ्तार
Editor

Related Posts

रतलाम:पुलिस को देखते ही भागे जुआरी, दो के पैर टूटे,1.85 लाख रुपए और तीन वाहन जब्त… लालगुवाड़ी में आधी रात को पुलिस की दबिश, जुआ अड्डा संचालक समेत 9 गिरफ्तार

November 21, 2026

रतलाम: प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण के लिए जिले में चलेगा विशेष अभियान, सभी बावड़ियां चिन्हित की जाएंगी, कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र, विरूपाक्ष मंदिर एवं प्राचीन बावड़ियों का किया निरीक्षण

November 21, 2026

रतलाम: ईंट-भट्ठे के पास कुत्तों को बिस्किट खिला रहा था युवक, चार बदमाशों ने घेरकर पीटा और लूट लिया पर्स-मोबाइल..दारू पीने के लिए मांगे रुपए, बाइक छीनकर ले गए, फिर छोड़कर भागे

November 21, 2026

रतलाम: एमडी ड्रग्स तस्करी में चार आरोपियों को 10-10 साल की सजा, प्रत्येक पर एक लाख का जुर्माना

November 21, 2026

रतलाम के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हरियाणा में सड़क हादसे में पति-पत्नी और 22 वर्षीय बेटे की मौत..रोहतक के पास हुआ हादसा, इंद्रानगर में रहता था परिवार, खबर मिलते ही परिजन रवाना

November 20, 2026

रतलाम: निगम के दैनिक वेतन भोगियों को मिलेगा विनियमितिकरण का लाभ…महापौर प्रहलाद पटेल ने 10 वर्ष से अधिक की सेवाऐं देने वाले दै.वे.भोगी कर्मचारियों की सूची तैयार करने के दिये निर्देश

November 20, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया..400-500 CCTV कैमरे खंगाले, 7 दिन में पकड़े गए शातिर नकबजन… 12 लाख की चांदी और 72 हजार नकद बरामद

By EditorNovember 21, 2026

रतलाम,21नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। सालाखेड़ी में सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की…

रतलाम:पुलिस को देखते ही भागे जुआरी, दो के पैर टूटे,1.85 लाख रुपए और तीन वाहन जब्त… लालगुवाड़ी में आधी रात को पुलिस की दबिश, जुआ अड्डा संचालक समेत 9 गिरफ्तार

November 21, 2026

रतलाम: प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण के लिए जिले में चलेगा विशेष अभियान, सभी बावड़ियां चिन्हित की जाएंगी, कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र, विरूपाक्ष मंदिर एवं प्राचीन बावड़ियों का किया निरीक्षण

November 21, 2026
Top Trending

रतलाम: सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया..400-500 CCTV कैमरे खंगाले, 7 दिन में पकड़े गए शातिर नकबजन… 12 लाख की चांदी और 72 हजार नकद बरामद

By EditorNovember 21, 2026

रतलाम,21नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। सालाखेड़ी में सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी…

रतलाम:पुलिस को देखते ही भागे जुआरी, दो के पैर टूटे,1.85 लाख रुपए और तीन वाहन जब्त… लालगुवाड़ी में आधी रात को पुलिस की दबिश, जुआ अड्डा संचालक समेत 9 गिरफ्तार

By EditorNovember 21, 2026

रतलाम, 21नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर डीडी नगर…

रतलाम: प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण के लिए जिले में चलेगा विशेष अभियान, सभी बावड़ियां चिन्हित की जाएंगी, कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र, विरूपाक्ष मंदिर एवं प्राचीन बावड़ियों का किया निरीक्षण

By EditorNovember 21, 2026

रतलाम 21 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर अजय कटेसरिया…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.