रतलाम,19सितम्बर/ भारतीय जनता पार्टी जिले भर मे विभिन्न स्थानों पर प्रदेश के किसानों,व्यापारियों,मजदूरों, बिगड़ी कानून व्यवस्था जैसे जनता से जुडे़ मुद्दों को लेकर विभिन्न स्थानों पर अपने नेताओं के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ता 20 सितम्बर शुक्रवार प्रातः 11 बजे जन आदोंलन करेगे ।
आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि प्रदेश मे अतिवृष्टि के चलते किसानों की फसले बर्बाद हो गई लेकिन किसानों की सुध लेने की फुर्सत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नही है। अतिवृष्टि के कारण कई गांव डुब मे आ गयें है। किसानों की फसले तो बर्बाद हो ही चुकी है किसानों के आशियानें एवं जीवन गुजारने के आवश्यक साधन भी भारी बारिश की भेंट चढ़ गये है। परिणाम स्वरूप प्रदेश का किसान परिवार सहित भूखों मरने की स्थिती मे आ गया है।
श्री लुनेरा ने प्रदेश सरकार पर आरोंप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का व्यापारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन रसातल की और जा रही है। हत्याओं, बलात्कारों और लुटपाट की घटनाओं मे निरंतर वृद्धि हो रही है। प्रदेश की महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली प्रदेश सरकार के राज मे युवाओं को ना रोजगार मिल रहा है और ना ही बेरोजगारी भत्ता। प्रदेश का युवा आंदोलित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश के किसानों,मजदूरों,व्यापारियों और युवाओं की ज्वलंत समस्याओं तथा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की जिम्मेदार विपक्ष के नाते अनदेखी नही कर सकती और इसीलिए भाजपा ने जिले भर मे जन आंदोलन के माध्यम से प्रदेश सरकार को जगाने और चेतावनी देने का निर्णय किया है।
प्रेस को उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि भाजपा शहर सहित जावरा,आलोट एवं सैलाना मे 20 सितम्बर शुक्रवार प्रातः 11 बजे अपने नेताओं के नेतृत्व मे जन आंदोलन करने जा रही है। रतलाम शहर एवं रतलाम ग्रामीण के कार्यकर्ता गीता मंदिर चोराहे पर एकत्रित होकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोटिया, शहर विधायक चेतन्य काश्यप एवं रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के नेतृत्व मे एसडीएम कार्यालय पर जूलूस के रूप मे पहुंचेगे जहां एसडीएम को ज्ञापन दिया जायेगा। सैलाना मे भाजपा आंदोलन का नेतृत्व स्वयं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा तथा आलोट मे आंदोलन का नेतृत्व आलोट के पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय को सौंपी गई है।
पूर्व विधायक हिम्मत कोठारी, श्रीमति संगीता चारेल, जितेन्द्र गेहलोत, अशोक सांखला, मथुरालाल डामर, धुलजी चैधरी, रधुनाथ सिंह आंजना, नारायण मईड़ा पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, ईश्वरलाल पाटीदार, बजरंग पुरोहित, कानसिंह चैहान, प्रकाश मेहरा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, रमेश मालवीय ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.