नई दिल्ली, 25 नवम्बर2019/सेंसेक्स ने एक बार फिर ऊंचाई का रिकॉर्ड तोड़ा है. शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुला और इसमें लगातार तेजी देखी गई. दोपहर 2.20 बजे तक सेंसेक्स 509 अंकों की उछाल के साथ 40867 की अपनी सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया. निफ्टी भी 12 हजार के स्तर को पार कर गया है.
दोपहर 2.35 बजे निफ्टी 141 अंकों की बढ़त के साथ 12,055 पर कारोबार कर रहा था. कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 74 अंकों की बढ़त के साथ 40,434 पर खुला है. सुबह 10.45 तक सेंसेक्स 283 अंकों की बढ़त के साथ 40,643 पर पहुंच गया था.
क्यों आई तेजी
अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील होने की उम्मीद, फ्यूचर ऐंड ऑप्शन सौदों की एक्सपायरी से पहले शॉर्ट कवरिंग, वैश्विक बाजारों में तेजी से बने सकारात्मक संकेत और सभी सेक्टर में जारी खरीदारी जैसी वजहों से शेयर बाजार में सोमवार को इतना जबरदस्त उछाल देखा गया.
इन शेयरों में आई तेजी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 11,922 पर खुला. सुबह 11.15 बजे तक निफ्टी 76 अंकों की बढ़त के साथ 11,990 पर पहुंच गया. 1246 शेयरों में तेजी आई, जबकि 999 में गिरावट देखी गई. रिलायंस, HDFC, भारती एयरटेल और इन्फोसिस ने बाजार में जोश भरा है, जबकि बैंक शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखने को मिली.
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.