Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » IAS बनने का जुनून, छोड़ी लाखों की जॉब, इंजीनियर से ऐसे बने UPSC टॉपर
All News

IAS बनने का जुनून, छोड़ी लाखों की जॉब, इंजीनियर से ऐसे बने UPSC टॉपर

SamagraBy SamagraNovember 28, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 28 नवम्बर2019/ पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन में इंजीनियर की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर आईएएस की तैयारी में जुटना आसान नहीं है. उस पर भी अगर आपको तीन बार फेलियर मिले तो ये और भी कठिन हो जाता है. लेकिन, वर्णित नेगी ने अपनी स्मार्ट वर्क स्ट्रेटजी से ये कर दिखाया. उन्होंने बीते साल 2018 में यूपीएससी में 13वीं रैंक हासिल की है. आईए जानें- छत्तीसगढ़ के जशपुर के इस लड़के के जुनून की कहानी.
आईएएस वर्णित नेगी ने एक वीडियो इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए हार्ड वर्क से नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क से सफलता हासिल की है. वो
जसपुर में पले बढ़े हैं, जसपुर से शुरुआती पढ़ाई के बाद बिलासपुर में डीएवी पब्लिक में सातवीं से दसवीं कक्षा की पढ़ाई की. इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई कोटा राजस्थान से की.
वर्ण‍ित ने एनआईटी से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन में इंजीनियर की जॉब पा ली थी. यहां नौकरी के दौरान भी उनके मन में आईएएस बनकर देश के लिए बेहतर करने का सपना साथ में पल रहा था.
अपने सपने को पूरा करने के लिए मार्च 2016 में उन्होंने रिजाइन करके तैयारी शुरू कर दी. वो बताते हैं कि पहले अटेंप्ट में मैं मेन क्लीयर नहीं कर पाया. दूसरी बार फिर तैयारी की तो 504 रैंक आई, जिसमें उन्हें असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स का पद ऑफर किया गया. लेकिन उन्होंने तीसरे अटेंप्ट की तैयारी शुरू कर दी.
लेकिन, तीसरी बार में उन्हें 13वीं रैंक हासिल हुई. वो बताते हैं कि यूपीएससी की तैयारी काफी डिमांडिंग होती है, इसके लिए अपने जीवन और तैयारी के तरीकों में कई तरह की चीजें जरूरी होती हैं. पहले मैं सोचता था कि वो कौन लोग होते हैं जो लाखों में टॉप 100 में आ जाते हैं.
परिवार का साथ भी है जरूरी
वो कहते हैं कि तैयारी के लिए हमें सोशल मीडिया से बाहर आना होता है. इस दौरान हम लोगों से कटकर रहते हैं. इस दौरान फेमिली का सपोर्ट सबसे ज्यादा जरूरी है. वो कहते हैं कि मैं अपनी सफलता का सबसे पहला श्रेय अपने परिवार का ही देता हूं जिन्होंने मुझे पूरी तरह मानसिक रूप से सहयोग दिया.
स्मार्ट हार्डवर्क है जरूरी
वो कहते हैं कि यूपीएससी की तैयारी में हार्डवर्क तो जरूरी है लेकिन ये स्मार्ट हार्डवर्क होना चाहिए. आप जबतक स्मार्टली तैयारी नहीं करते सफलता मिलना मुश्किल है. इसमें धैर्य और निरंतरता दोनों जरूरी है.
अपने मन की सुनना भी जरूरी
वो कहते हैं कि तैयारी के दौरान सबसे जरूरी है कि आप अपने मन के हिसाब से चलें, मसलन जब पढ़ने का मन है तो आप बहुत कुछ पढ़ सकते हैं. मैं भी जब मन करता था तभी पढ़ता था. ये भी हुआ कि जब कई दिनों तक मैंने पढ़ाई नहीं की, कई बार काफी देर तक पढ़ता रहा. ये बहुत टफ कंपटीशन है जिसमें आईआईटी, मेडिकल और सीए के टॉपर्स आते हैं.
ये थी स्ट्रेटजी
वर्णित कहते हैं कि प्री और मेन्स की तैयारी में कुछ चीजों में समानता है तो कुछ डिफरेंस भी हैं. कुछ सिमिलर सिलेबस है, लेकिन प्री में ऑप्शन होते हैं तो उसमें परीक्षा के दौरान टॉपिक देखकर आप रीकॉल कर सकते हैं. वहीं मेन्स में सारे टॉपिक खुद रीकॉल करने पड़ते हैं. इसकी तैयारी साथ में हो सकती है लेकिन हमें स्मार्ट तरीके से ये ध्यान रखना होता है कि किन टॉपिक्स को कैसे तैयार करना है.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleReliance Industries का बाजार मूल्य 10 ट्रिलियन रुपए के पार, मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी
Next Article शिवाजी पार्क में उद्धव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,कांग्रेस, NCP, शिवसेना के तमाम नेता मौजूद
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.