रतलाम,29 नवम्बर(खबरबाबा.काम)।माणक चौक थाना पुलिस ने डेढ़ करोड़ की राशि हड़प कर अमानत में खयानत करने की शिकायत पर रतलाम के एक दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज किया है। वहीं एक अन्य मामले में गांव के दंपत्ति द्वारा कृषि भूमि बेचकर रतलाम के ही एक व्यक्ति से 80 लाख रुपए ऐंठने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार लक्कड़पीठा रोड रहवासी पुनीत ने माणकचौक थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी पुनीत ने पुलिस को बताया कि रतलाम के एक दंपत्ति अनुप और उनकी पत्नी ने कॉलोनी विकसित करने की बात पर उससे मिले। पीडित का आरोप है कि दंपत्ति ने कॉलोनी विकसित करने के लिए उसे बकायदा कागजात व दस्तावेज भी दिखाए लेकिन बाद में कॉलोनी विकसित करने के नाम पर कुछ नहीं हुआ जब उसने तहकीकात की तो पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कॉलोनी विकसित करने का कहकर दंपत्ति ने उससे डेढ़ करोड़ की राशि हड़प कर अमानत में खयानत कर ली। बहरहाल, माणकचौक थाना पुलिस ने इस मामले में दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला धारा 420, 406, 294, 34 भादवि में दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
धोखे में रखकर 80 लाख ऐंठे
एक अन्य मामले में पुलिस ने छलपूर्वक 80 लाख रुपए की राशि ऐंठने के मामले में अपराध दर्ज किया है।
शास्त्रीनगर हाल मुकाम कनेरी रोड रहवासी संजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जामथुन के तीन लोगों ने उसके साथ छलपूर्वक कृषि भूमि बेचकर धोखाधड़ी कर 80 लाख रुपए ऐंठ लिए। बताते हैं कि फरियादी को धोखे में रखकर जिस जमीन के नाम पर 80 लाख रुपए लिए वह जमीन पहले ही दूसरे को बेच दी गई थी। इस पर उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला 420, 34 भादवि में दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.