Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » बाल संरक्षण गृह के बच्चों को दिया जा रहा है मोबाइल मरम्मत प्रशिक्षण, बच्चों को योगा सिखाएं, डांस थेरेपी भी मिले – कलेक्टर ने दिए बैठक में निर्देश
All News

बाल संरक्षण गृह के बच्चों को दिया जा रहा है मोबाइल मरम्मत प्रशिक्षण, बच्चों को योगा सिखाएं, डांस थेरेपी भी मिले – कलेक्टर ने दिए बैठक में निर्देश

SamagraBy SamagraDecember 2, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 02 दिसम्बर 2019/ जिला मुख्यालय स्थित बाल संरक्षण गृह के बच्चों को आजीविका के लिए मोबाइल मरम्मत प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है। इन बच्चों को जुंबा डांस थेरेपी एवं योग का लाभ दिलाने के निर्देश भी कलेक्टर ने विगत दिवस संपन्न जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्यगण श्री के.एन. जोशी, श्री वीरेंद्र कुलकर्णी, श्री जीवराज पुरोहित, सुश्री सुमित्रा आवतानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे आदि उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि वन स्टॉप सेंटर तथा बाल कल्याण समिति के मध्य तालमेल की कमी है, इस पर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि वही निर्णय लिया जाए जो बच्चों के हित में सर्वोत्तम हो। एकीकृत बाल संरक्षण योजना के तहत जिले में 13 पद स्वीकृत हैं परंतु अभी तक मात्र 2 पद ही भरे हुए हैं। कलेक्टर ने विभाग को निर्देश दिए कि पदों की पूर्ति के लिए राज्य शासन को पत्र लिखा जाए।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान उन बालिकाओं का नियमित फॉलोअप लेने के निर्देश दिए जिनको रतलाम में बालिका संरक्षण गृह नहीं होने की वजह से अन्य स्थानों के बालिका संरक्षण गृहों में भेजा जाता है। कलेक्टर ने कहा कि वहां भेजे जाने के पश्चात देखा जाए कि वे किस हाल में है, उनकी स्थिति कैसी है। साथ ही रतलाम में बालिका संरक्षण गृह स्थापना के लिए शासन को पुनः अर्द्ध शासकीय पत्र भेजने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को दिए। कलेक्टर द्वारा पुलिस महिला बाल विकास एवं श्रम विभाग के संयुक्त दल गठित कर अपने बच्चों से जबरन भीख मंगवाने वाले पालकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जो बच्चे ट्रेन से अथवा कहीं से भाग कर आते हैं और उन्हें संरक्षण गृह में रखा जाता है, उनकी सोशल जांच रिपोर्ट भी प्राप्त करने के निर्देश जिला बाल संरक्षण अधिकारी को पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने दिए।

बैठक में कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुनीता यादव ने बताया कि पॉक्सो एक्ट तथा किशोर न्याय अधिनियम के तहत जिला एवं विकासखंड स्तरों पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित किए जा चुके हैं। इसी के साथ ही जिला एवं विकासखंड स्तर पर बाल संरक्षण समितियों के गठन की जानकारी भी दी गई। कलेक्टर द्वारा शीघ्र ही ग्राम पंचायत स्तर की समितियां भी गठित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा पॉक्सो एक्ट और बाल संरक्षण अधिनियम की जानकारी जिले के सभी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने के निर्देश महिला बाल विकास विभाग को दिए। अभी लगभग 100 स्कूलों में इस प्रकार की जानकारी दी गई है। जिले में लगभग 1400 स्कूल हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बाल संरक्षण गृह में रहने वाले बच्चों को यदि उनके माता-पिता नहीं ले जाते हैं तो बच्चों को एक निश्चित समय में लीगल फ्री किया जाए ताकि अन्य पालकगण उन्हें गोद लेने की कार्रवाई कर सकें। साथ ही बच्चों के यौन शोषण के विरुद्ध स्कूल बसों में पोस्टर चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा चाइल्ड लाइन द्वारा विभिन्न स्थानों से प्राप्त किए गए बच्चों की आयु का सत्यापन एवं अल्कोहल टेस्ट में देरी नहीं करने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को कलेक्टर द्वारा दिए गए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशहर की बेटियां बनेंगी सशक्त और आत्मनिर्भर पुलिस विभाग एवं डिफेंस सर्विस में जाने का जज्बा रखने वाली 100 बालिकाओं का चयन
Next Article जनगणना-2021 में उपलब्ध होगा रियल टाइम डाटा, प्रशासन अकादमी संचालक श्री सिंह ने किया मास्टर ट्रेनर्स के अंतिम प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.