Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » बच्चों व युवाओं को बेचैन कर देगा महंगा मोबाइल बिल,फ्री इंटरनेट मिलने से हर किसी को पड़ने लगी फोन की लत,महिला, बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर कोई फोन का आदी…
All News

बच्चों व युवाओं को बेचैन कर देगा महंगा मोबाइल बिल,फ्री इंटरनेट मिलने से हर किसी को पड़ने लगी फोन की लत,महिला, बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर कोई फोन का आदी…

SamagraBy SamagraDecember 3, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली,3दिसम्बर2019/ राजधानी के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश निवासी 11वीं का छात्र राहुल ( बदला हुआ नाम) इन दिनों फोन की लत से छुटकारा पाने के लिए उपचार ले रहा है। इनके पिता के अनुसार अनादि दिनभर ऑनलाइन गेम्स, वीडियो बनाना और चैटिंग इत्यादि में ही लगा रहता है। उसे न भूख लगती है और न ही पढ़ाई में मन।
रात को जब भी नींद से उसकी आंख खुलती है तो वह फोन चैक करने लगता है। ठीक ऐसा ही हाल शाहदरा निवासी अशोक के बेटे विक्की ( बदला हुआ नाम) का है। छठी कक्षा का यह छात्र रात को सोते वक्त भी फोन नहीं छोड़ता है।
ऐसे मोबाइल फोन और इंटरनेट यूजर्स को अब महंगा बिल बेचैन कर देगा। विशेषज्ञों का मानना है कि मोबाइल फोन का बिल बढ़ने से सबसे ज्यादा असर स्कूल व कालेज छात्रों पर पड़ सकता है। सस्ते या मुफ्त पैकेज के ऑफर ने फोन इंटरनेट यूजर्स को करोड़ों तक पहुंचाने के साथ साथ इसकी लत भी लाखों लोगों को लगा दी है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हर दिन 6 से 7 नए मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ता देख एम्स में फोन की लत के शिकार मरीजों के लिए अलग से क्लीनिक संचालित किया जा रहा है।
वहीं आरएमएल, सफदरजंग, लोकनायक अस्पताल के अलावा अपोलो, मैक्स व फोर्टिस अस्पताल में भी हर दिन करीब 50 से ज्यादा नए मरीज काउंसलिंग के लिए पहुंच रहे हैं। आरएमएल अस्पताल के डॉ. आरपी बेनीवाल का कहना है कि ज्यादातर मामले कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों के आ रहे हैं।
यूं पड़ेगा महंगे बिल का असर
डॉक्टरों के अनुसार मोबाइल डाटा की दरें बढ़ने से हर परिवार महंगे रिचार्ज नहीं कराएगा। स्कूल और कालेज के छात्र इंटरनेट पर पढ़ाई से जुड़ी क्रियाओं के लिए स्मार्ट फोन लेते हैं। ऐसे में इनके माता पिता उतना ही पैकेज लेंगे जितना इनकी पढ़ाई के लिए जरूरी है। वीडियो, गेम, मूवी इत्यादि के लिए हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत होती है जबकि पढ़ाई के लिए इतनी स्पीड की जरूरत नहीं होती। बच्चों को इस लत से बचाने में यह काफी मदद कर सकता है।
25 फीसदी इंजीनियरिंग छात्रों में मिली लत
एम्स के डॉ. यतन पाल सिंह बलहारा के अनुसार देश के 23 इंजीनियरिंग कालेजों के 3973 छात्रों पर किए अध्ययन के अनुसार 25 फीसदी से ज्यादा छात्र इंटरनेट की लत के शिकार हैं। यह फोन पर इंटरनेट के जरिए सोशल साइट का इस्तेमाल करते हैं। इनमें प्रोब्लमेटिक इंटरनेट यूज (पीआईयू) के गंभीर लक्षण मिले हैं। इस अध्ययन में एम्स के डॉक्टर भी शामिल थे। यह अध्ययन कुछ दिन पहले इंडियन जर्नल ऑफ साइकाइट्री में प्रकाशित हुआ है।
देश के मनोरोग विशेषज्ञों को एम्स दे रहा प्रशिक्षण
डॉ. बलहारा ने बताया कि फोन और इंटरनेट की लत से बच्चों और युवाओं को बचाने के लिए देश भर के मनोरोग विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करना भी जरूरी है ताकि हर शहर में इसका उपचार मिल सके। इसीलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर एम्स ने हाल ही में बिहेवियर नाम से वेबसाइट शुरू की है। जहां मनोरोग विशेषज्ञों के लिए ऑनलाइन कोर्स, अभिभावकों के लिए काउंसलिंग के तरीके और उपचार इत्यादि के बारे में बताया जा रहा है।
(साभार-अमर उजाला)
प्रतिकात्मक फोटो

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसीबीएसई ने बदला 10वीं और 12वीं का पैटर्न, यहां जानिए हर डिटेल
Next Article रतलाम: ट्रक से कपडे की पांच लाख की गठान चोरी, घटला ब्रिज के यहां बस से गायब हुई थी कपडे की गठाने, पुलिस जांच में जुटी
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.