रतलाम 03 दिसम्बर2019। शहर को साफ-स्वच्छ रखने हेतु सफाई व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखी जा रही है,साथ ही ऐसे व्यक्ति जो कि अपने घरो व प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहनों ना डालकर इधर-उधर फेंककर गंदगी करते है तथा मकान का मलबा फैलाकर व अतिक्रमण करने व नालियों को अवरूद्ध करने वालो पर स्पॉट फाईन (जुर्माना) करने की कार्यवाही की जा रही है।
निगम आयुक्त एस.के. सिंह द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान सैलाना रोड, अलकापुरी, अमृत सागर रोड, हरमाला रोड, हरमाला रोड फुलमण्डी, मोती नगर, सज्जन मिल रोड क्षेत्र में दुकानदारों व नागरिकों द्वारा गंदगी व अतिक्रमण करने पर 19 व्यक्तियों पर स्पॉट फाईन किया गया।
गंदगी व अतिक्रमण करने पर अलग-इलग क्षेत्र में स्पॉट फाईन कर कुल 39,500 की राशि वसूल कर भविष्य में गंदगी व अतिक्रमण ना करने की समझाईश दी।
स्पॉट फाईन की कार्यवाही सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी किरण चौहान व पर्वत हाड़े द्वारा की गई। नगर निगम द्वारा वार्डवार स्पॉट फाईन दल गठित किये जाकर अतिक्रमण व गंदगी करने वालो पर स्पॉट फाईन किये जायेंगे यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
सार्वजनिक शौचालय व मूत्रालयों का हुआ कायाकल्प
नगर निगम द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों के सार्वजनिक शौचालय व मुत्रालयों की प्रतिदिन साफ-सफाई के साथ ही आवश्यक मरम्मत, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, नल फिटिंग, पर्याप्त पानी, रंगाई-पुताई करवाई जाकर उन्हे नया व आर्कषक स्वरूप प्रदान किया गया है साथ ही महिला, पुरूष व दिव्यांगजनों शौचालय व मुत्रालयों में स्टीकर भी लगाये गये है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.