रतलाम,6दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा में दो युवकों ने वृद्धा को बातों ही बातों में ऐसा उलझाया कि वृद्धा उनके झांसे में आ गई। ठगोरे युवकों ने नोटों की थैली देकर सोने के जेवर ले लिए। युवकों के चले जाने के बाद जब वृद्धा ने थैली को देखा तो सर पकड़ लिया, थैली में नोटों की बजाय कागज भरे हुए थे। ठगी की यह वारदात जावरा के बस स्टेंड की है।
जावरा के पास गांव केरवासी रहवासी 67 वर्षीय वृद्धा सुगनबाई नम्बूजी को बसस्टेंड जावरा पर दो युवक मिले। वृद्धा इन दोनों युवकों को जानती भी नहीं थी ,लेकिन फिर भी दोनों शातिर युवकों ने वृद्धा को बातों ही बातों में ऐसा उलझाया कि वृद्धा भी उनके झांसे में आ गई।
ठगोरे युवकों ने वृद्धा को अपने झांस में आता देख अपना कमाल दिखाया और सोने-चांदी के पुराने इस्तेमाली जेवरों के एवज में नोटों भरी थैली देने को कहकर वृद्धा के पुराने इस्तेमाली जेवर उतरवा लिए। ठगोरे युवक वृद्धा के पास से 10 ग्राम वजनी सोने के कान के टॉप्स सहित 500 ग्राम वजनी चांदी की सट छलपूर्वक लेकर एक थैली थमाकर चले गए।
बाद में महिला ने जब थैली को देखा तो उसमें नोटों के बजाय कागज ही कागज भरे मिले। यह देखकर वृद्धा समझ गई कि वे युवकों के हाथों में ठगा गई। वृृद्धा ने कल जावरा शहर थाने पहुंचकर अपने साथ घटित ठगी की वारदात पुलिस को बताई।
पुलिस थाना जावरा शहर ने फरियादिया सुगनबाई की रिपोर्ट पर अज्ञात दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला धारा 420 भादवि में दर्ज कर मामले को जांच में लिया।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.