Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनेंगे शहरों के मास्टर प्लान :सीएम
All News

भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनेंगे शहरों के मास्टर प्लान :सीएम

SamagraBy SamagraDecember 10, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,10दिसम्बर2019/ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि अब हमारा लक्ष्य है कि देश में मध्यप्रदेश की एक अलग पहचान बने। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों और आबादी के दबाव को कम करने के लिए भोपाल सहित प्रदेश के सभी शहरों का मास्टर प्लान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भोपाल के इतिहास का विधिवत लेखन भी किया जाएगा। श्री कमल नाथ आज यहाँ बड़ा तालाब स्थित जीवन वाटिका उद्यान में म्यूजिकल वॉटर फाउंटेन का उद्घाटन कर रहे थे। भोपाल जिले के प्रभारी सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह तथा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि हर शहर की अपनी संस्कृति और इतिहास है। आने वाली पीढ़ी को इससे अवगत कराने के लिए प्रयास करना होंगे, जिससे वे अपने शहर की विशिष्ट परंपराओं और सभ्यता को जान सके। उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए शहरीकरण से उत्पन्न समस्याओं पर गंभीरता से सोचना होगा और इसके समाधान के उपाय तलाशने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों के विस्तार और उन्हें व्यवस्थित बनाने में आम जनता से भी जुड़ें क्योंकि बगैर जनता के सहयोग के यह संभव नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने भोपाल की शान बड़े तालाब में म्यूजिकल वॉटर फाउंटेन की शुरूआत होने पर महापौर श्री आलोक शर्मा एवं नगर निगम को बधाई देते हुए कहा कि हम प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और एतिहासिक धरोहरों में लेजर शो के माध्यम से उसके इतिहास और संस्कृति को आम लोगों, विशेषकर पर्यटकों के सामने प्रस्तुत करने की योजना बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री के रूप में भोपाल तालाब के गहरीकरण, सौंदर्यीकरण और वी.आई.पी. रोड बनाने के लिए योजना मंजूर कर राशि उपलब्ध करवाई थी। उन्होंने कहा कि यह मेरी जवाबदारी थी कि भोपाल का यह ताल सदैव सुरक्षित और सुंदर रहे।

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने प्रदेश के हर शहर का सौंदर्य निखारने के प्रयास प्रारंभ किए है। आज हमारा भोपाल वायु सेवा के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। इसका श्रेय श्री कमल नाथ को जाता है। श्री शर्मा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ कर मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक काम किया है। बेहतर स्वास्थ्य के साथ सुंदर शहर बनाने के लिए भी उनके निरंतर प्रयास जारी है। महापौर श्री आलोक शर्मा ने भोपाल के इतिहास को नए सिरे से लिखने की आवश्यकता बतलाई। उन्होंने कहा कि भोपाल का एक हजार पुराना गौरवशाली इतिहास है। यहाँ की गंगा-जमुनी तहजीब हमारे आपसी सद्भाव की मिसाल है।

मुख्यमंत्री ने म्यूजिकल वॉटर फाउंटेन का विधिवत शुभारंभ किया। शास्त्रीय संगीत और गायन के साथ भोपाल ताल की पानी की बूंदों से मनोहारी छटाएँ प्रस्तुत की गईं। पानी की बूंदों के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें वर्ष में उनके जीवन वृत्त को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर भोपाल नगर निगम परिषद के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री मो. सगीर, पार्षद, एम.आई.सी. के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्रीमती शाबिस्ता ज़की ने आभार व्यक्त किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबाल खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश की शान बढ़ाएँ : मुख्यमंत्री कमलनाथ, सीएम ने किया एकलव्य राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Next Article नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास, 80 के मुकाबले पड़े 311 वोट
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.