Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » जबलपुर: ढाबा संचालक की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, इंदौर से पकड़ाए दो मुख्य आरोपी, रंगदारी के 2 लाख रुपए नहीं देने पर गोली मारकर की थी हत्या
All News

जबलपुर: ढाबा संचालक की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, इंदौर से पकड़ाए दो मुख्य आरोपी, रंगदारी के 2 लाख रुपए नहीं देने पर गोली मारकर की थी हत्या

SamagraBy SamagraDecember 11, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

जबलपुर,11दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ 23 नवंबर की रात जबलपुर के गोसलपुर स्थित बुढ़ागर में ऋषि ढाबा के संचालक ऋषि असाटी की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार रावण गैंग के सरगना ऋषभ उर्फ रावण ने गोली मार दी थी. दरअसल  ऋषभ अपने एक साथी आशीष के साथ ढाबा के संचालक ऋषि असाटी को रंगदारी के 2 लाख रूपयों के लिए धमकाने गया था. इस दौरान ऋषभ और आशीष ने पिस्टल निकालकर ऋषि पर तान दी, लेकिन ऋषि शोर मचाने लगा जिससे आरोपी दहशत में आ गए और उन्होंने ऋषि के सिर में गोली मार दी.
एसपी जबलपुर अमित सिंह ने इस मामले की जानकारी दी.जबलपुर पुलिस के अनुसार थाना गोसलपुर में 24 नवम्बर 2019 की सुबह ढाबा संचालक ऋषि असाटी के परिजनों द्वारा सूचना दी गयी कि रात में ढाबा से लौटते समय ऋषि असाटी को अज्ञात आरोपी के द्वारा संभवतः गोली मार दी गई थी ,जिसे ईलाज हेतु जबलपुर स्थित मेट्रो हास्पिटल ले गये थे, जहां डाँक्टरो ने ऋषि असाटी उम्र 26 वर्ष निवासी बुढागर को मृत घोषित कर दिया है।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया एंव शव का बारिकी से निरीक्षण किया गया, ऋषि असाटी के माथे पर गोली नुमा चोट के निशान मिला शव को पंचनामा कार्यवाही कर पी.एम. हेतु भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया । घटना स्थल निरीक्षण एंव शव पंचनामा कर मर्ग जांच मे पाया गया की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऋषि असाटी के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है । संपूर्ण जांच पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 ,212, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह ( भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डाँ. राय सिंह नरवरिया एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शिवेश सिंह बघेल भी बुढागर पहूँचे एंव घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया, एंव पुछताछ करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित सिंह ( भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की तलाश के संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया ।
आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डाँ. राय सिंह नरवरिया एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शिवेश सिंह बघेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिहोरा श्रीमती भावना मरावी के मार्ग निर्देशन एंव थाना प्रभारी गोसलपुर सारिका पांडे के नेतृत्व मे थाना स्टाफ तथा क्राईम ब्रांच एंव साईबर सेल की टीम गठीत कर लगायी गई ।
परिस्थिति जन्य साक्ष्य एंव साईंटीफिक इन्वेस्टीगेशन के आधार पर तीनो आरोपी ऋषभ शर्मा उर्फ रावण पिता अशोक शर्मा उम्र 22 साल निवासी गांधीग्राम बुढागर , आशीष काछी उर्फ राज उम्र 29 साल निवासी खाले मोहल्ला लोहारी थाना मझौली एंव अंचल नामदेव उम्र 22 साल निवासी गोहलपुर को पकडा जाकर सघन पुछताछ की गई । पूछताछ करने पर ऋषभ , आशीष एंव अंचल ने बताया की लगभग एक माह पहले ऋषि असाटी से रंगदारी के 02 लाख रुपये वसूलने की योजना बनाई थी. इसके लिये उन्होने लगभग 20 दिन पूर्व मृतक ऋषि असाटी से फोन पर 02 लाख रुपये देने की मांग की थी किंतु मृतक ने देने से मना कर दिया, जिसके चलते उससे पुनः रुपये मांगें, रुपये न देने पर उसे मारकर क्षेत्र मे दहशत फैलाने व नाम करने के उद्देश्य से 23 नवम्बर 19 को ऋषभ शर्मा एंव आशीष काछी ने बुढागर स्थित संदीप चौरसिया के ढाबे में बैठकर रात्रि में काम को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
ऋषभ शर्मा ने बताया कि योजना के अनुसार रात्रि लगभग 11.30 बजे जब ऋषि असाटी ढाबा बंद करके घर की तरफ जा रहा था तो वह आशीष काछी के साथ पहले से ही घात लगाकर घर के पास इंतजार कर रहा था, जैसे ही ऋषि असाटी के घर के पास पहूँचा तो उसने और आशीष काछी ने ऋषि असाटी पर पिस्टल तान कर रोककर पैसो की मांग की, ऋषि द्वारा मना कर घर में माँ को आवाज लगाने लगा, पकडे जाने के डर से ऋषि के माथे में पिस्टल से गोली मार दी व आशीष काछी की काले रंग की सी.डी. डीलक्स बिना नम्बर की बाईक से भाग निकले, योजना अनुसार कटंगी बायपास पर सहयोगी अंचल नामदेव अपनी एक्टिवा से पूर्व से ही इंतजार कर रहा था दोनो ने अपनी बाईक कठोदा बाईपास पर स्थित झाडियो मेंं फेंक दी और अंचल नामदेव की एक्टिवा में बैठकर तीनों जबलपुर रेल्वे स्टेशन मदनमहल पहुंचे जहॉ कोई ट्रेन न मिलने पर तुरंत मुख्य स्टेशन जबलपुर पहुंचे .अंचल नामदेव ट्रेन मे बैठाकर पुनः घर लौट गया। दोनो काशी एक्सप्रेस से प्रयागराज उत्तर प्रदेश पहुंचे, एक दिन रूकने के बाद दोनो दिल्ली चले गये तथा दिल्ली में एक दिन रूककर पंजाब चले गये जहॉ 10-‘12 दिन रूकने के बाद हथियार बेचने इंदौर आये थे ।
उल्लेखनीय है कि टीम के द्वारा लगातार आरोपियों का पीछा किया जा रहा था, जैसे ही जानकारी लगी कि दोनो आरोपी इंदौर में हैं, पतासाजी कर ऋषभ शर्मा एवं आशीष काछी को इंदौर में हथियार बेचने को सौदा करते हुये पकडा गया।
इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका-
आरोपियो की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गोसलपुर सुश्री सारिका पांडे, उनि सतीश तिवारी , उनि रितेश पांडे, क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अध्व्चीक्षक देवेन्द्र सिंह धुर्वे, आरक्षक अमित रैकवार थाना खितौला , पीएसआई अमित श्रीवास्तव थाना तिलवारा, आरक्षक साईबर सेल के आरक्षक आदित्य कुमार, थाना गोसलपुर के आरक्षक भरत अवस्थी, सत्येन्द्र बिसेन की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: एटीएम में खड़े युवक से मांगी मदद, तो उसने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाल ली राशि, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
Next Article एक्शन में आए सीएम, अधिकारियों को चेताया- जनता के काम में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई,सीईओ निलंबित
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन को शुद्ध एवं…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.