रतलाम,17 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/कमलनाथ सरकार द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जे और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देशों के पालन में अब रतलाम जिला और प्रशासन ने भी मंगलवार से कार्रवाई शुरु कर दी है। आज प्रशासन ने कार्यवाही की शुरुआत सागोद रोड स्थित जेएमडी पैलेस से की।
प्रशासनिक अमले ने पुलिस और निगम अमले के साथ पंहुचकर मंगलवार दोपहर में कार्रवाई शुरु की। दोपहर में दो जेसीबी मशीन के साथ अधिकारी और अमला मौके पर पहुंचा और नपती कर लाल निशान लगा दिए।दोपहर 3:00 बजे तक यहां पतरे के शेड को आगे से तोड़ा गया ,वहीं एक दीवार भी तोड़ने की कार्रवाई की गई।प्रशासन की कार्रवाई खबर लिखे जाने तक भी जारी थी। एसडीएम लक्ष्मी गामड़ ने बताया कि अनुमति के विपरीत निर्माण को तोड़ा गया है। एसडीएम ने यह भी कहा कि प्रशासन ने पूरी लिस्ट तैयार की है आगे और भी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई वाले स्थानों पर बीती शाम ही एमओएस के उल्लंघन का नोटिस दिया गया था। कार्यवाही के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
Trending
- रतलाम सायबर सेल की बड़ी कामयाबी: 9 माह में 92.56 लाख ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
