रतलाम 18 दिसम्बर 2019। भारतीय जनता पार्टी 20 दिसम्बर को होने वाले सैलाना नगर परिषद् उपाध्यक्ष के चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं की एक बैठक सैलाना में सम्पन्न हुई। इसमें पार्टी के पार्षदों से उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रायशुमारी की गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को रिपोर्ट प्रस्तुत कर भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी तय किया जाएगा और 20 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी फार्म प्रस्तुत करेगा। बैठक में उपाध्यक्ष चुनाव कमेटी सदस्य जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, पूर्व विधायक संगीता चारेल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, रतलाम नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व सैलाना मण्डी अध्यक्ष विजय चारेल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती क्रांति जोशी, सैलाना मण्डल अध्यक्ष भुपेन्द्र जायसवाल उपस्थित थे। बैठक में एक अन्य सदस्य विधानसभा चुनाव प्रत्याशी नारायण मईड़ा सैलाना से बाहर होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। यह जानकारी जिला महामंत्री श्री पोरवाल ने दी।
Trending
- रतलाम: भाजपा महिला सम्मेलन-महिला मतदाता जागरूक रही तो रतलाम में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- रतलाम: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने ली ग्रामीण विधानसभा में बैठक, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
- रतलाम: कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रेस वार्ता कर वन मंत्री को घेरा, भाजपा पर भी साधा निशाना
- रतलाम: बिल्डर्स और ट्रांसपोर्टर बनकर दुकानदारों से ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- रतलाम: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नवागत डीन का स्वागत किया गया
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ, कीर्तन और अटूट लंगर का आयोजन
- रतलाम: मतदान नहीं करने की अपील पर शिक्षक को कलेक्टर राजेश बाथम ने किया निलंबित
- इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया, भाजपा का दामन थामा