Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » अमृत सागर बगीचे में फिर दौड़ेगी बच्चों की ट्रेन,कलेक्टर, महापौर और निगम आयुक्त ने नगर विकास के लिए किया शहर का भ्रमण
All News

अमृत सागर बगीचे में फिर दौड़ेगी बच्चों की ट्रेन,कलेक्टर, महापौर और निगम आयुक्त ने नगर विकास के लिए किया शहर का भ्रमण

SamagraBy SamagraNovember 22, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर ,महापौर, निगम आयुक्त ने सहायक आयुक्त नगर निगम, नगर निगम के इंजीनियर ,जिला शिक्षा समन्वयक सहित विभागीय अमले के साथ बुधवार को रतलाम नगर में विकास की संभावनाओं को मूर्त रुप देने के लिए भ्रमण किया।
गांधीनगर ,अलकापुरी ,डोंगरे नगर, ईश्वर नगर के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय ,अमृत सागर पार्क ,कालका माता परिसर तथा नवीन कन्या स्कूल आनंद कॉलोनी के बाद नेहरू स्टेडियम में विकास की संभावना के लिए विस्तार से निर्देश दिए। नगर भ्रमण के दौरान जहां क्षेत्र में चल रहे सीवरेज संबंधी कार्यों की गुणवत्ता की पड़ताल की, वही शालाओं में बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता को परखा द्यआवश्यकतानुसार भवन निर्माण तथा अन्य निर्देश दिए। अमृत सागर बगीचे में भी कलेक्टर ने बच्चों की ट्रेन शुरु करने और बगीचे के कायाकल्प करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रीयाल, महापौर डा. सुनिता यार्दे, निगम आयुक्त एस.के.सिंह बुधवार को अमले के साथ शहर के भ्रमण पर निकले। कलेक्टर द्वारा अलकापुरी क्षेत्र में सीवरेज के कार्य में प्रगति की पड़ताल की गई कार्य की गुणवत्ता अच्छी पाई गई तथा क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी संतुष्टि बताई। कलेक्टर ने अलकापुरी के साथ-साथ डोगरी नगर क्षेत्र में भी सीवरेज संबंधी कार्यों की प्रगति जानी तथा 5 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । भ्रमण के दौरान ईश्वर नगर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए तथा स्कूल भवन में पेबर लगाने पुताई कराने, पीने के पानी की व्यवस्था , टॉयलेट के संधारण तथा छत पर वाटर प्रूफिंग कराने के निर्देश दिएद्य यहां उपस्थित पार्षद अनीता कटारा ने स्कूल में पेयजल व्यवस्था के बारे में बताया।
अमृत सागर पार्क का उन्नयन कराने के निर्देश
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने अमृत सागर गार्डन को बाउंड्री वाल से कवर करने ,नए पेड़ पौधे लगाने, गार्डन बनवाने ,टॉयलेट ब्लॉक बनवाने, पांच ओपन एरिया का निर्माण कराने के निर्देश दिए। गार्डन में लंबे समय से बंद पड़ी बच्चों की ट्रेन को चालू कराने की सभी संभावना के लिए विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान इंजीनियर ने बताया की ट्रेन सुधरवाने के लिए पार्ट्स मिलने में समस्या हो रही है ,इसके लिए कलेक्टर ने भोपाल में चलने वाली बच्चों की ट्रेन के प्रबंध संचालक से जिम्मेदार अधिकारियों की बात कराई और ट्रेन चालू करवाने के लिए कहा हैद्य अमृत सागर पार्क का उन्नयन तो होगा ही साथ ही आवश्यकतानुसार पानी निकासी व्यवस्था ,कैफेटेरिया, ओपन जिम ,किड्स जोन बनाने संबंधी विकास भी किया जाएगा।
नवीन कन्या स्कूल गए
कलेक्टर और महापौर नवीन कन्या स्कूल भी गए। स्कूल संचालकों ने बताया कि स्कूल की छत जर्जर अवस्था में है, इस पर महापौर तथा कलेक्टर ने पूरे स्कूल का निरीक्षण किया तथा स्कूल की नई छत ,टॉयलेट बनवाने ,फ्लोरिंग की व्यवस्था करने, लेबोरेटरी बनवाने बास्केटबॉल कोर्ट बनवाने के निर्देश दिए। कालका माता मंदिर परिसर के सामने क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार कार्य योजना बनाकर गतिविधियों के लिए स्थान चिन्हित कर योजना बनाने के निर्देश दिए द्यतथा कालका माता परिसर के सामने बगीचे में बाउंड्री वाल बनाने को कहा तथा पर्याप्त पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। नेहरू स्टेडियम मे तीन मंजिला निर्माण कार्य शुरू किए जाने के बारे में इंजीनियरों ने बताया। ग्राउंड फ्लोर पर वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था रहेगी। प्रथम तल पर सीटिंग के साथ साथ कैंटीन ,ऑफिस , कोच के लिए सीटिंग, टॉयलेट आदि की व्यवस्था रहेगी। द्वितीय तल पर जिम हाल ,टेबल टेनिस, जूडो स्टोर ,रूम रहेंगे ,जबकि तीसरे तल पर भी अन्य खेलों की व्यवस्था रहेगी । ओपन टेरेस पर भी खेल देखने के साथ साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था की जाएगी नेहरु स्टेडियम में लिफ्ट बनने के साथ-साथ लगभग 18 दुकानों की भी कार्य योजना तैयार की गई है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम के पास शिवपुर में तालाब में दिखा मगरमच्छ जैसा जानवर,वन विभाग की टीम मौके पर,रेसक्सू जारी
Next Article शिवपुर में तालाब खाली कराने पर मिला बड़ा कछुआ, मगरमच्छ की सूचना पर पहुंची थी वन विभाग की टीम
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.