Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: नगर निगम तरणताल को निजी एजेंसी को सौंपने की तैयारी, बड़े बकायदार का संपत्ति कर का चेक बाउंस, कलेक्टर ने दिए एफआईआर के निर्देश
All News

रतलाम: नगर निगम तरणताल को निजी एजेंसी को सौंपने की तैयारी, बड़े बकायदार का संपत्ति कर का चेक बाउंस, कलेक्टर ने दिए एफआईआर के निर्देश

SamagraBy SamagraMarch 13, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 13 मार्च 2020/ रतलाम शहर के प्रमुख मार्गो पर नगर निगम द्वारा सेंट्रल लाइटिंग कार्य रंगपंचमी पश्चात आरंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर कार्य पूर्ण किया जा चुका है, वर्क आर्डर हो चुके हैं। यह जानकारी कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा नगर निगम कार्यों की समीक्षा बैठक में दी गई। बताया गया कि सालाखेड़ी से फव्वारा चौक, सैलाना बस स्टैंड चेतक ब्रिज, राम मंदिर से आरो आश्रम, फव्वारा चौक से कोर्ट चौराहे तक, कालका माता परिसर से पोलोग्राउंड तक जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर सेंट्रल लाइटिंग कार्य किया जाएगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री एस.के. सिंह, उपायुक्त सुश्री तपस्या परिहार भी उपस्थित थी।
कलेक्टर द्वारा बैठक में नगर निगम की लगभग समस्त शाखाओं द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली गई। बताया गया कि ओपन जिम स्थापना के लिए अमृत सागर, कालका माता परिसर, हनुमान ताल, गोपाल गौशाला, काटजू नगर के बगीचे चिन्हित किए गए हैं, टेंडर खोले जाना बाकी है। कलेक्टर ने नगर निगम के नवीन कचरा एकत्रीकरण वाहनों के लिए ड्राइवरों के टेंडर भी तत्काल करने के निर्देश दिए। शहर अनुसूचित जाति बस्ती सिलावटो का वास में भी नाला दुरूस्तीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए जनजाति कार्य विभाग में उपलब्ध राशि का इस्तेमाल होगा। कलेक्टर द्वारा आवारा श्वानों के बंध्याकरण के लिए टेंडर करके ठेकेदार फाइनल करने के निर्देश दिए, जिसके द्वारा श्वानों की धरपकड़ की जाएगी।
कलेक्टर द्वारा सिविक सेंटर शास्त्री नगर स्थित तरणताल का संचालन निजी एजेंसी को देने हेतु प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए। इसमें निजी एजेंसी के लिए प्रारंभिक रूप से बेस रेट 50 हजार रूपए प्रति माह रखा गया है। बैठक में बताया गया कि त्रिपोलिया गेट पर निर्मित पार्किंग के एक साइड में उन सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट किया जाएगा जो अभी चांदनीचौक क्षेत्र में दुकान लगाते हैं। कलेक्टर ने नगर निगम कार्यालय के रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुराने रिकॉर्ड का विनष्टीकरण कार्य करने के लिए एक नोडल अधिकारी की तैनाती करने, रिकॉर्ड रूम में सीसीटीवी कवरेज करने तथा शाखावार रिकॉर्ड संधारण हेतु पृथक-पृथक रेक निर्माण के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।
कलेक्टर द्वारा शहर के पशु हाट के लिए भी टेंडर करने के निर्देश दिए गए, टेंडर से ठेकेदार निर्धारित किया जाएगा, पशु हाट बिरियाखेड़ी में लगता है। बताया गया कि नगर निगम की शिक्षा उपकर राशि से प्रथम चरण में चिन्हांकित शहर के 43 स्कूलों में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी, इसके लिए टेंडर ओपन करने का कार्य जारी है शीघ्र कार्य आरंभ हो जाएगा। सिटी बस सूत्र सेवा की समीक्षा भी कलेक्टर द्वारा की गई। उपस्थित सीओओ श्री मनोज शर्मा ने बताया कि बस स्टॉप निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। शहर के 30 स्थानों पर बस स्टॉप निर्माण किए जाएंगे। कलेक्टर द्वारा प्रथम चरण में 15 बस स्टॉप का निर्माण हाथ में लेने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ट्रैफिक चिल्ड्रन पार्क का टेंडर भी हो चुका है। सिटी बस टर्मिनल निर्माण के लिए पलसोडी में बाउंड्रीवाल निर्माण भी किया जाएगा, इसके लिए भी टेंडर हो चुके हैं। ठेकेदार द्वारा अतिशीघ्र कार्य आरंभ किए जा रहे हैं।
बैठक में कलेक्टर द्वारा बाजना बस स्टैंड पर नवीन वाटर कूलर उपलब्ध कराने, कॉन्वेंट स्कूल के समीप पौधे लगाने, पाइप लाइन कार्य करने, डोसी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने, हाई मास्ट की जानकारी उपलब्ध कराने, बोहरा बाखल के दोनों और के गेट पर सुधार कार्य करने, त्रिपोलिया गेट पर पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान शहर की गुलमोहर कॉलोनी गीता मंदिर के पीछे अप्रोच रोड के संबंध में भी नागरिकों ने कलेक्टर से मुलाकात कर रोड निर्माण की मांग की। कलेक्टर ने एक माह में रोड निर्माण कार्रवाई आरंभ करने के निर्देश निगमायुक्त को दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने निगमायुक्त को निर्देशित किया कि वार्डवार तैनात इंजीनियर्स की सूची, उनके दायित्व के साथ उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने कहा कि एक दायित्व अनेक व्यक्तियों को नहीं सौंपा जाए।
बैठक में कलेक्टर द्वारा शहर में सीवरेज निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कंपनी द्वारा कार्य पश्चात रोड को समतल नहीं करने, सामग्री उसी स्थान पर पड़ी रहने देने, रि-स्टोर नहीं करने की दशा में कंपनी पर अर्थदंड लगाया जाए। कलेक्टर द्वारा नगर निगम के संपत्ति कर वसूली कार्य की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जानकारी मिली कि एक बड़े बकायेदार द्वारा नगर निगम को संपत्ति कर राशि हेतु प्रदत चेक बाउंस हो गया है। कलेक्टर ने संबंधित बकायेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश निगमायुक्त को दिए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रंगपंचमी पर शहर में निकलेगी रंगारंग गेर, दोबत्ती पर भी उड़ेगी रंगो की फुहारें
Next Article रतलाम में साहूकारों के खिलाफ शिकायतों को लेकर नोडल अधिकार नियुक्त
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.