रतलाम 16 मार्च, 2020/हेण्ड सेनेटाईजर एवं मास्क को आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल किया गया है। इसकी
उपलब्धता एवं विक्रय के संबंध में एडवाईजरी जारी की गई है। निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर उक्त सामग्री बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा गत 13 मार्च, 2020 को अधिसूचना जारी कर आवश्यक वस्तु अधिनिमय-1955 की धारा 2 क की उपधारा-2 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये मास्क (2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क) और हेण्ड सेनेटाईजर को आवश्यक वस्तुओं की सूची में सम्मिलित किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि भारत सरकार ने विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत सभी राज्यों के विधिक माप नियंत्रकों को गत 6 मार्च, 2020 को एडवाइजरी जारी की है। इसमें उल्लेख है कि मास्क (3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क) एवं हेण्ड सेनेटाईजर में उल्लेखित अधिकतम खुदरा बिक्री दाम से अधिक दामों पर विक्रय नहीं किया जाये। नियमों का उल्लंघन किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाये।
इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने अपर कलेक्टर, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा औषधी निरीक्षकों निर्देशित किया है कि मास्क (2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क) एवं हेण्ड सेनेटाईजर आवश्यक रूप से जिले में समस्त उत्पादकों एवं विक्रेताओं के पास उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि 2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हेण्ड सेनेटाईजर को प्रदर्शित दामों से अधिक दामों पर विक्रय नहीं हो। उपरोक्तानुसार उल्लंघन पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाये।
Trending
- रतलाम: भाजपा महिला सम्मेलन-महिला मतदाता जागरूक रही तो रतलाम में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- रतलाम: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने ली ग्रामीण विधानसभा में बैठक, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
- रतलाम: कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रेस वार्ता कर वन मंत्री को घेरा, भाजपा पर भी साधा निशाना
- रतलाम: बिल्डर्स और ट्रांसपोर्टर बनकर दुकानदारों से ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- रतलाम: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नवागत डीन का स्वागत किया गया
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ, कीर्तन और अटूट लंगर का आयोजन
- रतलाम: मतदान नहीं करने की अपील पर शिक्षक को कलेक्टर राजेश बाथम ने किया निलंबित
- इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया, भाजपा का दामन थामा