Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भोपाल और जबलपुर में रहेगा कर्फ्यू आवश्यक वस्तुओं की सप्लाय चैन सुदृढ़ बनाने के निर्देश,निजी अस्पतालों का मेडिकल स्टाफ भी होगा तैनात,मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की कोरोना वायरस से बचाव की तैयारियों की समीक्षा
All News

भोपाल और जबलपुर में रहेगा कर्फ्यू आवश्यक वस्तुओं की सप्लाय चैन सुदृढ़ बनाने के निर्देश,निजी अस्पतालों का मेडिकल स्टाफ भी होगा तैनात,मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की कोरोना वायरस से बचाव की तैयारियों की समीक्षा

SamagraBy SamagraMarch 24, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,24मार्च2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राजभवन से सीधे मंत्रालय पहुंचे और कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए किए जा रहे बचाव और उपचार के उपायों की विस्तार से समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने जबलपुर और भोपाल में कोरोना वायरस के प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए पूरी तरह लॉकडाउन करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिर्फ अत्यावश्यक वस्तुएं और सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी। इन जिलों के शहरी क्षेत्र में पूरी तरह कर्फ्यू की स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि यह कड़ा कदम लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की दृष्टि से उठाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने पूरी तरह लॉकडाउन की स्थिति में दूध, किराना, सब्जी और दवाई जैसे अत्यावश्यक सामानों की सप्लाय चैन को और ज्यादा सक्षम बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से हम कोरोना को निष्प्रभावी करके ही दम लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना प्रभावित जिलों की स्थिति की रोजाना समीक्षा होगी। अभी तक प्रदेश में 39 जिलों में लॉकडाउन की स्थिति है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए घरों से न निकले । इसके बारे में जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नम्बर 104 और 181 का भी उपयोग कर सकते है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पूरी तरह से लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू करें। उन्होंने सभी कलेक्टरों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में सतर्कता बरतें और लोगों को एक जगह जमा नहीं होने दें। कोरोना वायरस को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसके फैलाव की चैन को खत्म करें। यह तभी संभव है कि लोग आपस में न मिले और सभी जिलों में तैयारी रखें ।
श्री शिवराज सिंह चौहान के कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में प्रोसेस इंडस्ट्री को चालू रखें ताकि कोरोना वायरस के फैलाव के लिए जरूरी उपकरण जैसे मास्क, सेनेटाइजर की कमी न पड़े। उन्होंने संक्रमण की संभावना वाले क्षेत्रों के लिए बनायी गयी रिस्पाँस टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सभी जिला अस्पतालों में संक्रमण से संभावित व्यक्तियों को अलग रखने के लिए पर्याप्त बिस्तरों की व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि अगले तीन माह की तैयारियाँ रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य प्रदेशों की स्थिति का संज्ञान लेते हुए प्रदेश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर जरूरी उपाय करें जो संभव हो। जरूरी उपकरणों की आवश्यकता का अनुमान लगाकर अभी से आदेश प्रेषित करें। इस संबंध में भारत सरकार से भी सहायता का आग्रह किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उपलब्ध पाँच प्रयोगशालाओं की संख्या को बढ़ाकर सागर और ग्वालियर में नई प्रयोगशालाएँ स्थापित करें और इन प्रयोगशालाओं को 24 घण्टे खुला रखें। फिलहाल एम्स भोपाल, आईसीएमआर जबलपुर, डीआरडीओ ग्वालियर, एमवाय हॉस्पिटल इंदौर, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में प्रयोगशाला है। निजी अस्पतालों में जितना भी मेडिकल स्टाफ है उसको करोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए तैनात करें। उन्होंने विदेशों से आ रही उड़ानों पर विशेष नजर रखें और धार्मिक और पर्यटन स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों में आए पर्यटकों की विशेष जाँच करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ की मॉकड्रील कराएं ताकि वे संभावित प्रकरणों पर तत्परता के साथ नियंत्रण रख सके। मुख्यमंत्री ने सभी अस्पतालों पर एहतियात के तौर पर सूक्ष्म माइक्रो प्लान तैयार रखने के निर्देश देते हुए कहा कि इनमें बिस्तरों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित रखे। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को भी निर्देश दिए कि भारत सरकार द्वारा दी गई सलाह का कड़ाई से पालन करवाएं।
बैठक में मुख्य सचिव श्री एम. गोपाल रेड्डी और सभी विभागों प्रमुख सचिव उपस्थित थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकोरोना महामारी से निपटने कलेक्टर्स को सौंपे इन सेवाओं में नियुक्ति के अधिकार
Next Article शिवराज आज ही साबित करेंगे बहुमत, बुलाया चार दिन का विशेष सत्र
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.