Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » नगरीय निकायों में होगा प्रशासनिक समितियों का गठन,मेयर,अध्यक्ष समिति में होंगे,कार्यो की करेंगे मानीटरिंग,पढिए केबिनेट बैठक की विस्तृत जानकारी
All News

नगरीय निकायों में होगा प्रशासनिक समितियों का गठन,मेयर,अध्यक्ष समिति में होंगे,कार्यो की करेंगे मानीटरिंग,पढिए केबिनेट बैठक की विस्तृत जानकारी

SamagraBy SamagraApril 21, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,21अप्रैल2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मंत्रियों को प्रदेश के संभागों का प्रभार दिया गया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भोपाल एंव उज्जैन संभाग, श्री तुलसी सिलावट को इंदौर एवं सागर संभाग, श्री कमल पटेल को जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग, श्री गोविंद सिंह राजपूत को चंबल एवं ग्वालियर संभाग और सुश्री मीना सिंह को रीवा एवं शहडोल संभाग का प्रभार सौंपा गया है। श्री चौहान ने कहा कि मंत्रियों को विभाग भी शीघ्र आवंटित किये जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी मंत्री दिए गए संभागों में कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एस.पी., स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य अमले से निरंतर समन्वय बनाए रखकर कोरोना के विरूद्ध अच्छी से अच्छी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि मंत्री-मंडल के सदस्य मंत्री जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों आदि का सक्रिय सहयोग लेंगे और जनता का फीडबैक भी प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान कोरोना संकट को देखते हुए हमने मंत्रिमंडल छोटा बनाया है परंतु यह संतुलित है। समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि आज केबिनेट की बैठक में प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्रियों को विगत 24 मार्च से आज 21 अप्रैल तक सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से अवगत कराया गया। श्री चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति पर कार्य किया जा रहा है।
नगरीय निकायों में प्रशासकीय समितियाँ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि हमने हाल ही में जिला एवं जनपद पंचायतों के सदस्यों एवं अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया है। उन्होने कहा कि आज यह फैसला लिया गया है कि नगरीयनिकायों में प्रशासकीय समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियाँ भी वर्तमान में कोरोना संबंधी कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगी। इनमें मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष आदि होंगे।
दीनदयाल समितियों का गठन
मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना संकट के इस दौर में हर जरूरतमंद व्यक्ति तक राशन पहुँचाना सुनिश्चित करने के लिए जन-प्रतिनिधियों, विधायकों और सांसदों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होने कहा कि दीनदयाल समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियाँ जरूरी सेवाएं जनता तक पहुंचाने की मॉनीटरिंग करेंगी।
कोरोना महायोद्धा स्व. श्री यशवंत पाल को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना से लड़ते हुए हमारे जांबाज कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी, कोरोना महायोद्धा श्री यशवंत पाल का स्वर्गवास हो गया है। उन्होंने कर्तव्य की बलिदेवी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कोरोना संकट के इस दौर में पूरी कर्तव्यनिष्ठा और मेहतन से कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया परंतु हम सफल नहीं हो पाए। यह अत्यंत दु:खद है। श्री चौहान ने कहा कि मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार और इष्टमित्रों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से उनके परिवार को 50 लाख रूपए की सम्मान निधि, बड़ी बेटी फाल्गुनी पाल को पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी, परिवार को विशेष पेंशन, जिसके अंतर्गत उनके सेवानिवृत्ति दिनांक तक पूरे वेतन का प्रदाय तथा दिवंगत श्री यशवंत पाल को मरणोपरांत कर्मवीर पदक प्रदान किया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि उनकी धर्मपत्नी हमारी बहन है। उनके परिवार के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सांस की तकलीफ से ग्रसित व्यक्ति की मौत, कोरोना संभावित मानकर लिया सैंपल,परिवार को किया आइसोलेटेड
Next Article रतलाम: लाकडाउन में प्रतिबंध को लेकर संशोधित आदेश जारी, जानिए 22 एवं 23 अप्रैल को किराना दुकानों के संबंध में क्या है आदेश और किस तरह आम जनता कर सकेंगी खरीददारी
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

By EditorOctober 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Top Trending

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 15, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.