रतलाम(खबरबाबा.काम)। सोशल मिडिया के जरिए अब किसी भी तरह की आपत्तीजनक, भड़काउ या गलत पोस्ट और मैसेज वायरल करने पर आप परेशानी में आ सकते है। रतलाम पुलिस की विशेष साइबर सेल सोशल मीडिया पर विशेष नजर रख रही है। एसपी अमित सिंह ने सोशल मीडिया पर आपत्तीजनक पोस्ट या मैसेज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए है।
एसपी अमित सिंह ने इस सबंध में बताया कि हाल ही में जिले में सोशल मीडिया पर आपत्ती जनक मैसेज वायरल करने के एक-दो मामले सामने आए है, इन मामलो में प्रकरण दर्ज भी किया गया है। इस सबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है। पुलिस अधीक्षक रतलाम के आदेशानुसार रतलाम पुलिस की एक विशेष साइबर टीम समस्त सोशल मीडिया के सभी ग्रुप मेसेजेस एवम् वॉल पर नजर रखी हुई है । इस तरह की पोस्ट या मेसेज डालने वालों के विरुद्ध आईपीसी एवम् आईटी एक्ट की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
यह भी हो सकता है
एसपी अमित सिंह ने बताया कि आईपीसी की इन धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध होने पर संबधित को शासन द्वारा दी जाने वाली कई योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा । शस्त्र लाइसेंस एवम पासपोर्ट निरस्त किए जा सकते है । विद्यार्थियों को कहीं भी शासकीय नौकरी नहीं मिल सकेगी । दोषसिद्ध होने की स्थिति में किसी भी तरह का लोकतांत्रिक चुनाव लडऩे के लिए स्वत: ही अयोग्य घोषित हो जाएंगे । रतलाम पुलिस ने सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले सभी लोगों से अपील की है कि किसी के बहकावे में आकर इस तरह का कोई भी गैरकानूनी अथवा अवैधानिक कार्य ना करें ।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.