रतलाम,8जनवरी(खबरबाबा.काम)।रतलाम में 2 दिन पहले चोरी गयी बाइक फरियादी को मिल गयी , लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नही रह पाई, क्यो की जब तक फरियादी अपनी बाइक जप्ती के लिए पुलिस को मौके पर लाया ,बदमाश बाइक दोबारा ले भागे , इस बार बदमाश बाइक ले जाते सीसीटीवी में नजर भी आ गए।पुलिस अब सीसीटीवी कैमरें के आधार पर वाहन चोरों की तलाश कर रही है।
दरअसल रतलाम के डोंगरे नगर निवासी दीपेश की बाइक 6 जनवरी को रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म 7 की और से चोरी हो गयी थी ।जिसकी शिकायत दीपेश ने जीआरपी पुलिस को की थी , पुलिस बाइक तलाश में जुटी थी कि सोमवार सुबह फरियादी दीपेश के दोस्त प्रहलाद को चोरी हुई बाइक प्लेटफॉर्म 4 के बाहर खड़ी दिखी , इसकी सूचना फरियादी दीपेश व प्रहलाद जीआरपी चौकी पर देकर बाइक पुलिस कस्टडी में लेने के लिए पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बाइक बदमाश दौबार ले भागे, आस पास के सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो 2 बदमाश बाइक ले जाते नजर आए , पुलिस बाइक की तलाश में जुटी हुई है ।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.