रतलाम,24जनवरी(खबरबाबा.काम)।रतलाम रेंज के नवनियुक्त डीआईजी जितेन्द्रसिंह कुशवाह ने बुधवार को रतलाम आकर पदभार ग्रहण किया। एसपी अमित सिंह ने उन्हे चार्ज सौंपा।इस मौके पर एएसपी डा. राजेश सहाय और प्रदीप शर्मा भी मौजुद थे।
पदभार ग्रहण करने के बाद खबरबाबा.काम से विशेष चर्चा में श्री कुशवाह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कानुन व्यवस्था बनाए रखना है। आपने कम्युनिटींग पुलिसिंग को बढावा देने की बात कहते हुए कहा कि पुलिस सर्विस प्रोवाइडर है,जनता का काम समय पर हो और उनमें सुरक्षा की भाव हमेशा बना रहे,इस बात का वे ध्यान रखेगें।नवागत डीआईजी ने ग्राम एवं नगर सुरक्षा समितियों को भी सक्रीय करने की बात कही। रेंज में मादक पदार्थो की तस्करी के प्रश्न पर आपने कहा कि रेंज के तीनों जिलों के एसपी के सहयोग से वे इस सबंध में कार्रवाई करेगें। श्री कुशवाह ने कहा कि रतलाम रेंज में यह उनकी पहली पोस्टींग है,इसके पूर्व वे बड़वानी,अलीराजपुर,एसपी रेल आदि स्थानो पर पदस्थ रह चुके है। आपने कहा कि वे रेंज का दौरा कर यहां पुलिस से संबधित प्राथमिकताओं को देखेगें।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
