रतलाम, 1फरवरी(खबरबाबा.काम) । आगामी 1 अप्रैल से एम-शिक्षा मित्र मोबाईल एप के माध्यम से कर्मचारियों, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति ऑनलाईन दर्ज की जाएगी। साथ ही बच्चों की उपस्थिति के आधार पर मध्यान्ह भोजन की भी ऑनलाईन मॉनीटरिंग होगी।
जानकारी के अनुसार इस संबंध में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निर्देश दिये गये हैं कि समस्त संकुल प्राचार्य, बीआरसी, बीईओ एवं जनशिक्षक अपने अधीनस्थ कर्मचारी के मोबाईल नंबर को समय-सीमा में पोर्टल पर अपडेट कराएं। एम-शिक्षा मित्र मोबाईल एप प्रतिदिन शिक्षकों की उपस्थिति को ऑनलाईन दर्ज करना, समस्त अवकाश एवं आकस्मिक अवकाश को प्रतिदिन दर्ज करना, सायकिल मैपिंग करना, एस एम सी के कार्य, प्रतिभा पर्व की जानकारी दर्ज करना, कर्मचारियों द्वारा स्वयं ई-सर्विस बुक अपडेट करना, शाला निरीक्षण की एंट्री करना, छात्रों की प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करना तथा मध्यान्ह भोजन की प्रतिदिन जानकारी भरने की सुविधा रहेगी। उपरोक्त जानकारी को प्रतिदिन मोबाईल एप के माध्यम से अद्यतन कर सकेंगें।
Trending
- श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी हड़ताल,सभा हुई
- इंदौर ग्रामीण के प्रभारी बनने के बाद भाजपा नेता शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
