रतलाम,9फरवरी,(खबरबाबा.काम) शहर के एक स्कूल में शुक्रवार को कृमि नाशक दवाई खाने के बाद करीब 20 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चो को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। स्वास्थ विभाग के आला अधिकारी भी जिला चिकित्सालय पहुचे।बच्चो की हालत अब ठीक बताई जा रही है।
रतलाम जिले में आज स्वास्थ विभाग द्वारा कृमि नाशक दिवस मनाया । इसके तहत जिले के सभी स्कूलों में कृमि नाशक दवा अंबेन्डाजोल टेबलेट बच्चो को आज खिलाई जाना है। इसके लिए दो दिन पूर्व इस दवा का वितरण सभी स्कूलों में किया गया था। यही दवा आज संत मीरा कान्वेंट स्कूल के बच्चो को भी आज खिलाई गयी। जिसमे से कुछ बच्चो को पेट दर्द, जी घबराना, उल्टी, ओर ठंड लगने लगी।बच्चो ने इसकी शिकायत स्कूल में अपने टीचरों से की। एक के बाद एक कई बच्चो की शिकायत मिलने पर सभी बच्चो को स्कूल संचालक खुद स्कूल बस से लेकर जिला चिकित्सालय आये।
एक साथ इतने सारे स्कूली बच्चो के जिला चिकित्सालय पहुचने से हड़कम्प मच गया। तत्काल सभी बच्चो को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करके उनका इलाज शुरू किया गया। करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हुए। जिनका इलाज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खुद डॉक्टरों के साथ बच्चो का परीक्षण कर रहे थे। उनका कहना है कि सभी बच्चो का इलाज जारी है ।सभी अभी ठीक है।
अपने बच्चो को सुबह अच्छे से स्कूल भेजने वाले परिजनों को जब उनके जिला चिकित्सालय में होने की खबर मिली तो सभी दौड़े दौड़े आये। कई महिलाएं तो अपने बच्चो को देखकर रोने लगी। स्कूल संचालक सहित स्कूल के सभी टीचर भी हॉस्पिटल में बच्चो की देखरेख में लगे हुए थे।सभी बच्चों की हालत ठीक है।कुछ देर बाद बच्चों के सामान्य होने पर उन्हे छुट्टी दे दी गई थी। जानकारी के अनुसार उक्त टेबलेट से किसी-किसी बच्चों को घबराहट और जी मचलाने की शिकायत होती है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा पूर्व में अवगत कराकर जरुरी निर्देश भी दिए गए थे।
Trending
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मेलन हुआ
- रतलाम: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
- रतलाम: लोकसभा चुनाव 2024-कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, भाजपा ने महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारी को लेकर की बैठक
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024- जिले में रेकार्ड मतदान के लिए अभियान,कलेक्टर राजेश बाथम की पहल पर रेकार्ड मतदान की पहल को लेकर व्यापारी आगे आए, मतदाताओं के लिए कई घोषणाएं ,उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर सर्राफे में मिलेगी स्वर्ण तथा चांदी के आभूषणों की खरीदी पर छूट, ठंडाई और लस्सी की भी व्यवस्था
- रतलाम: विक्रम विश्वविद्यालय कुलपति ने किया राॅयल काॅलेज का अवलोकन,
- रतलाम पुलिस की पहल पर शहर के 06 कोचिंग संस्थानों में कुल 12 कैमरे लगाए, 02 संस्थानों में लगाने की प्रक्रिया जारी
- रतलाम: जैन समाज ने ली मतदान करने और करवाने की शपथ, समस्त श्री संघ और जैन सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारी रहे मौजूद
- रतलाम: भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान के जनसंपर्क की रतलाम में शुरुआत, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे साथ