रतलाम,14 फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है यहां पुलिस ने हाइवे पर लूट की योजना बना रहे 6 आरोपीयो को धरदबोचा है ।आरोपीयो के पास से तलवारे , धारियां , व लाठियां जप्त हुई है ।
जावरा सीएसपी (आईपीेएस) आशुतोष बागरी ने बताया कि एसपी अमित सिंह के निर्देशन में लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.इसी क्रम में डकैती की योजना बनाते छह लोगों को गिरफ्तार किय गया है.आरोपी हाइवे के करीब एक जामफल के बगीचे में लूट के इरादे से घात लगाकर बैठे थे, आरोपीयो ने हाइवे से गुजर रहे वाहनों में लूट की योजना बनाई थी, लेकिन इसके पहले मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली और आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गये, फिलहाल आरोपीयो को न्यायालय पेश कर रिमांड मांगे जाने की पुलिस बात कह रही है पुलिस ने आरोपीयो के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले है जिसमे आरोपीयो और भी मामले दर्ज होना सामने आया है . पुलिस के अनुसार आरोपीयो से पूछताछ में और भी लूट व अन्य अपराधों के खुलासे होने की संभावना है।
Trending
- रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच
- रतलाम: पंकज बिलाला बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जिला अध्यक्ष, सौरभ भंडारी एवं रूपेश जैन बने राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के जिला संयोजक और प्रभारी
- रतलाम: 5 साल पुराने तिहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला, 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, कुएं में मिले थे रस्सी से बंधे हुए 3 शव
- रतलाम: संघसृजन का भव्य नाट्यविष्कार ”युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार’ का महानाट्य मंचन सफलतापूर्ण संपन्न
- रतलाम पुलिस द्वारा सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी, “APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान…गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी
- रतलाम: कार में डोडाचूरा की तस्करी के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा,1 लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया
- रतलाम: आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जन्म जयंती पर प्रभात फेरी निकली, धार्मिक आयोजन हुए
- रतलाम में CBI का बड़ा एक्शन: CGST के अधिकारी को 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, मध्यस्थ को भी बनाया आरोपी
