रतलाम,21फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिला न्यायालय परिसर से बुधवार शाम पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी को पुलिस ने दो घंटे में ही पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली है। पुलिस ने नाकेबंदी कर जावरा ओद्योगीक क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल उससे पुछताछ कर रही है ।
जानकारी के अनुसर बिलंपाक पुलिस ने शराब तस्करी के मामले महावीर नगर निवासी इकबाल पिता शकूर खान उम्र 42 वर्ष को मंगलवार देर रात अवैध शराब के साथ पकड़ा था। पुलिस ने इसके पास से 4136 रुपए कीमत की 72 बोतल अंग्रेजी शराब कि जब्त की थी। जिसे आरोपी युवक बाइक पर लेकर जा रहा था, पुलिस ने उससे बाइक भी बरामद की थी.बुधवार को पुलिस उसे पेशी के लिए रतलाम कोर्ट लाई थी,जहां से वह दोपहर में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था.न्यायालय परिसर से फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी अमित.सिंह ने 10000 का इनाम भी घोषित किया था। घटना की सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. राजेश सहाय,प्रदीप शर्मा, सीएसपी विवेक सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुरे जिले में नाकेबंदी की थी.एसपी अमित सिंह ने बताया कि आरोपी को जावरा में भागने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया है.
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.