रतलाम,12 मार्च(खबरबाबा.काम)। माणकचौक थाना क्षैत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर को सड़क पर लोहे का सामान बेचने वाली गडुलिया समाज की एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति महिला को कागज की गड्डी थमाकर उसके आभूषण ले गया। महिला ने मामले की शिकायत माणकचौक पुलिस को की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला के साथ ठगी हुई है, वह गणेश देवरी क्षैत्र में सड़क पर तवा, संडासी और अन्य सामग्री की दुकान लगाती है। सोमवार दोपहर को एक व्यक्ति उसके पास आया और महिला को अपनी बातों में उलझाकर एक लाख रुपए में उसके आभूषण लेने की बात कही। महिला ने बातों में आकर व्यक्ति को अपनी झुमकी और अन्य आभूषण दे दिए और उससे गड्डी ले ली। बाद में महिला ने जब गड्डी देखी तो गड्डी में कागज निकले। महिला ने अपने साथ हुर्ई ठगी की शिकायत माणकचौक पुलिस को की, जिसके बाद पुलिस ने क्षैत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। माणकचौक थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
